Benefits of Chandan ki Mala: चंदन की माला लाती है समृद्धि, जानिए इसके लाभ
नई दिल्ली, 03 मई। हिंदू धर्म में चंदन देव पूजा का प्रमुख भाग है। चंदन को सुख-सौभाग्य, आयु और स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। चंदन में कई औषधीय गुण होते हैं इसलिए भी इसे पूजा में शामिल किया जाता है। चंदन की धूप, चंदन का तिलक, चंदन का इत्र, चंदन का अर्क, चंदन की माला आदि पूजा में शामिल किया जाता है। यहां हम बात करने वाले हैं केवल चंदन की माला की। शास्त्रों में कहा गया है चंदन की माला से किए गए मंत्र जप शीघ्र फल देते हैं।

चंदन की माला दो प्रकार की होती है, श्वेत चंदन और रक्त चंदन। आम बोलचाल की भाषा में इसे सफेद चंदन और लाल चंदन के नाम से जाना जाता है। इन दोनों का अलग-अलग महत्व है। सफेद चंदन की माला का प्रयोग भगवान श्रीराम, विष्णु, कृष्ण, दत्तात्रेय आदि की पूजा और जप में किया जाता है, जबकि लाल चंदन की माला का प्रयोग श्रीगणेश, दुर्गा, लक्ष्मी, त्रिपुर सुंदरी आदि के मंत्र जप के लिए किया जाता है। चंदन की माला को सुख-शांति और संपन्न्ता प्रदाता कहा गया है। इस माला से देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करने से वे शीघ्र फलीभूत होते हैं।
चंदन की माला के अन्य लाभ भी हैं
मानसिक शांति के लिए : चंदन की माला गले में धारण करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। जिन लोगों का जीवन दौड़भागपूर्ण होता है। कई तरह की परेशानियों से घिरा रहता है और जो मानसिक रूप से स्थिर नहीं रहते उन्हें सफेद चंदन की माला पहनना चाहिए। इससे उनका दिमाग शांत होगा और वे अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सफेद चंदन की माला धारण करने से मन मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। सफेद चंदन की माला विद्यार्थियों को जरूर धारण करनी चाहिए। इससे उन्हें अपनी पढ़ाइ्र पर फोकस करने में मदद मिलेगी।
धन लाभ के लिए : आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए लाल चंदन की माला का प्रयोग किया जाता है। मां लक्ष्मी से जुड़े मंत्रों का जाप लाल चंदन की माला से करने से मंत्रों का प्रभाव शीघ्र होता है। नित्य यदि एक माला महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जाए तो पैसा चुंबक की तरह खिंचा चला आता है।
कौन से दिन धारण करें:चंदन की माला धारण करने का सर्वश्रेष्ठ दिन बृहस्पतिवार होता है। इस दिन प्रात: स्नानादि से निवृत्त होकर। भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के समीप पीला कपड़ा बिछाएं। चंदन की माला को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े पर स्थापित करें। चंदन और हल्दी से पूजन करें। भगवान विष्णु का ध्यान करें, पीले पुष्प अर्पित करें और धारण कर लें।
क्या सावधानियां रखें: तंत्र शास्त्रों के अनुसार गृहस्थ व्यक्तियों को माला धारण करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। यौन संबंध बनाते समय माला निकाल दें। श्ावयात्रा में जा रहे हैं, अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले भी माला निकाल देना चाहिए। बाद में शुद्ध होकर पुन: धारण कर लेना चाहिए। रात्रि में शयन से पूर्व माला निकालकर पूजा स्थान में रख देना चाहिए। प्रत्येक पूर्णिमा के दिन माला का शुद्धिकरण संस्कार किया जाना चाहिए।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications