Diwali 2018: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बनाएं ये Rangoli Design

नई दिल्ली। कहते हैं ना बिना रंगों के हर खुशी अधूरी है इसी वजह से भारत में लगभग हर बड़े त्योहार पर रंगोली बनाने की परंपरा है, दिवाली पर तो लोग रंगोली को जरूर बनाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी रंगोली से खुश होती हैं, कहा जाता है कि मां लक्ष्मी अपने कुमकुम लगे पैरों से वहीं प्रवेश करती हैं, जहां साफ-सफाई और रचनात्मकता होती है और रंगोली उसी रचनात्मकता का सबूत है।

रंगोली बनाने की परंपरा

रंगोली बनाने की परंपरा

वैसे कहा ये भी जाता है कि दिवाली के दिन रावण का वध करने के पश्चात जब श्रीराम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे, तब अयोध्या वासियों ने उनका पूरे हर्षोल्लास से स्वागत किया था। लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई करके उन्हें स्वच्छ बनाकर रंगों तथा फूलों की मदद से रंगोली सजाई थी और घर को दीपक से सजाया था, इसलिए तब से ही दीपावली पर रंगोली और दिए जलाने का नियम बन गया है।

आइए देखते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम कौन-सा रंगोली डिजाइन बना सकते हैं....

सूखी और गीली रंगोली

सूखी और गीली रंगोली

रंगोली दो प्रकार से बनाई जाती है, सूखी और गीली। सूखी रंगोली बिंदुओं को जोड़कर बनाई जाती है जिसके लिए सफेद रंग का प्रयोग करते हैं, जबकि गीली रंगोली के लिए गीले रंगो का प्रयोग किया जाता है। कुछ लोग फूलों से भी रंगोली बनाते हैं,ये रंगोली भी बेहद आकर्षक होती हैं।

'रेडिमेड रंगोली' स्टिकर

'रेडिमेड रंगोली' स्टिकर

वैसे अगर आपके पास समय नहीं है तो आप घर की देहरी को सजाने के लिए 'रेडिमेड रंगोली' स्टिकर का भी प्रयोग कर सकते हैं, ये भी बेहद आकर्षक होते हैं और लंबे वक्त तक चलते हैं।

जमीन पर सुंदर आकृति

जमीन पर सुंदर आकृति

इसके अतिरिक्त बाजार में प्लास्टिक पर बिंदुओं के रूप में उभरी हुई आकृतियाँ भी मिलती हैं, जिसे जमीन पर रखकर उसके ऊपर रंग डालने से जमीन पर सुंदर आकृति उभरकर सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+