Ramadan 2026 Sehri and Iftar Timings: दूसरा रोजा आज, आपके शहर में क्या है सहरी-इफ्तार का टाइम?
Ramadan 2026 Sehri and Iftar Timings: आज रमजान माह का दूसरा रोजा है, माना जाता है कि पैगम्बर साहब को इस महीने में कुरान की आयतें नाजिल हुई थीं, ये महीना इस्लाम में 'रहमत', 'मगफिरत' और और 'नजात' को समेटता है, मतलब कि ये महीना क्रमश: 'दया', 'क्षमा' और 'मुक्ति' का है।

Ramadan 2026 Date: सहरी-इफ्तार समय 2026 City Wise
इस माह में रोजा रखने वाले लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ खाते-पीते नहीं हैं। सुबह के समय वो 'सहरी' करते हैं और इसके बाद वो सीधे 'इफ्तार' के वक्त ही पानी पीते हैं। माना जाता है इस महीने जो कोई भी रोजा सच्चे मन से करता है उसका अच्छे कामों का सवाब 70 गुना तक बढ़ जाता है।
रमजान 2026 कैलेंडर (Ramadan 2026 Calendar)
- डेट- सेहरी- इफ्तार का समय
- 20 फरवरी 05:35 AM- 06:16 PM
- 21 फरवरी 05:35 AM- 06:17 PM
- 22 फरवरी 05:34 AM- 06:17 PM
- 23 फरवरी 05:33 AM- 06:18 PM
- 24 फरवरी 05:32 AM -06:19 PM
- 25 फरवरी 05:31 AM -06:19 PM
- 26 फरवरी 05:30 AM -06:20 PM
- 27 फरवरी 05:29 AM -06:21 PM
- 28 फरवरी 05:28 AM- 06:21 PM
- 1 मार्च 05:27 AM -06:22 PM
- 2 मार्च 05:26 AM -06:23 PM
- 3 मार्च 05:25 AM -06:23 PM
- 4 मार्च 05:24 AM -06:24 PM
- 5 मार्च 05:23 AM -06:25 PM
- 6 मार्च 05:22 AM -06:25 PM
- 7 मार्च 05:21 AM- 06:26 PM
- 8 मार्च 05:20 AM -06:26 PM
- 9 मार्च 05:19 AM -06:27 PM
- 10 मार्च 05:18 AM -06:28 PM
- 11 मार्च 05:17 AM -06:28 PM
- 12 मार्च 05:15 AM -06:29 PM
- 13 मार्च 05:15 AM- 06:29 PM
- 14 मार्च 05:13 AM -06:30 PM
- 15 मार्च 05:12 AM -06:31 PM
- 16 मार्च 05:11 AM -06:31 PM
- 17 मार्च 05:10 AM -06:32 PM
- 18 मार्च 05:08 AM -06:32 PM
- 19 मार्च 05:07 AM- 06:33 PM
- 20 मार्च 05:06 AM -06:33 PM
Ramzan Do-Dont: रमजान में क्या करें-क्या ना करें?
रमजान में रोजे के अलावा 5 वक्त की नमाज पढ़ी जाती है, कुरान की आयतों को आत्मसात करने की कोशिश करें। लोगों की भलाई के लिए 'दुआएं मांगे', 'जकात करें', 'गरीबों को खाना खिलाएं', 'दान'करें। 'सहरी' और 'इफ्तार' में संतुलित भोजन करें, नकारात्मक बातों से दूर रहें और झगड़ा-निंदा ना करें। रोजे का असली मकसद केवल खाना छोड़ना नहीं, बल्कि जुबान और नजर का रोजा भी रखना है। इस दौरान नफरत, जलन, दिखावे से बचें और जुआ-शराब, सिगरेट से दूर रहें और ब्रहमचर्य का पालन करें।
रमजान 2026 कैलेंडर (Ramadan 2026 Calendar)

नोट: 'सहरी' और 'इफ्तार' का वक्त सूर्य के सूर्योदय और सू्र्यास्त के हिसाब से है, जिसमें परिवर्तन संभव है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications