Ramadan 2026 Iftar Time Today: आज का इफ्तार का टाइम क्या है? कैसे खोलें रोजा?
Ramadan 2026 Iftar Timings Today: रमजान का चौथा रोजा आज है, जिसमें लोग हर दिन सुबह से शाम तक पानी की एक बूंद तक नहीं पीते हैं। यह पवित्र महीना प्रार्थना, खुद पर काबू, दान और आध्यात्मिक ध्यान लगाने का है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके शहर में आज सहरी और इफ्तार का समय क्या है?

Ramadan 2026 Date: सहरी-इफ्तार का समय 2026
- शहर का नाम-सहरी का वक्त
- दिल्ली-सुबह 05:35 बजे
- मुंबई -सुबह 05:50
- बेंगलुरु-सुबह 05:28
- चेन्नई -सुबह 05:18
- कोलकाता-04:49
- श्रीनगर-सुबह 05:45बजे
- लखनऊ-सुबह 05:19
- हैदराबाद- सुबह 05:27
- पटना -सुबह 05:02
- रांची-सुबह 05:02
- अहमदाबाद-सुबह 05:52-
- नागपुर-सुबह 05:21 बजे
Ramadan 2026: रमजान क्यों मनाया जाता है?
रमजान इस्लामिक लूनर कैलेंडर का नौवां महीना है। माना जाता है कि इसी महीने पैगंबर मुहम्मद पर पवित्र कुरान नाजिल हुई थी। इस महीने में रोज़ा रखना इस्लाम के 5 पिलर्स में से एक है और मुसलमानों का मानना है कि ये उन्हें जन्नत नसीब करवाता है।
Ramadan 2026 Sehri Time: सहरी का क्या मतलब है?
सहरी, जिसे सुहूर भी कहते हैं, सुबह होने से पहले खाया जाने वाला खाना है। इसे फज्र की नमाज से पहले खत्म कर लेना चाहिए।
Ramzan 2026 Iftar Time: इफ्तार कैसे मनाया जाता है?
इफ्तार सूरज डूबने के समय रोजा खोलने के लिए लिया जाने वाला भोजन है। कई लोग पैगंबर मुहम्मद की तरह खजूर और पानी से अपना रोजा खोलते हैं। परिवार और दोस्त अक्सर इफ़्तार के लिए इकट्ठा होते हैं, कहीं-कहीं मस्जिदें और कम्युनिटी ग्रुप मिलकर इफ्तार का आयोजन करते हैं।
Ramzan 2026 Iftar Time Today: आपके शहर में क्या है इफ्तार का टाइम?
- दिल्ली-6:16 PM
- नोएडा-6:16 PM
- लखनऊ-6:03 PM
- पटना -5:46 PM
- हैदराबाद- 6:21 PM
- मुंबई- 6:52 PM
- जयपुर- 6:23 PM
- पुणे- 6:37 PM
- बेंगलुरू- 6:28 PM
- इंदौर- 6:27 PM
Ramzan 2026: दुआ का अर्थ क्या है?
दुआ अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है - प्रार्थना करना, पुकारना या अल्लाह से विनती करना। इस्लाम में दुआ का मतलब है अपने दिल की बात, अपनी जरूरतें और अपनी इच्छाएं सीधे अल्लाह के सामने रखना। यह इबादत (उपासना) का एक अहम हिस्सा माना जाता है, कुरान में कई जगहों पर दुआ की अहमियत बताई गई है और अल्लाह ने बंदों को दुआ करने के लिए प्रेरित किया है।
यह पढ़ें: Aaj Ka Mesh Rashifal: किसी खास व्यक्ति से मिलेंगे, पढ़ें आज का मेष राशिफल












Click it and Unblock the Notifications