Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ramadan 2022: कब से शुरू हो रहा है रमजान? कब है पहला रोजा? जानिए Sehri-Iftar की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 30 मार्च। अल्लाह की इबादत करने वाला पाक महीना रमजान अप्रैल महीने से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इस पवित्र महीने का इंतजार मुस्लिम लोग बेसब्री से करते हैं। माना जाता है कि रमजान माह सीधे इंसान का खुदा से साक्षात्कार कराता है। लोग संयमित होकर ऊपरवाले से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। अनुमान के मुताबिक रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है।

तीन अप्रैल के दिन पहला रोजा

तीन अप्रैल के दिन पहला रोजा

अगर दो अप्रैल को चांद दिखा तो तीन अप्रैल के दिन पहला रोजा रखा जाएगा। आमतौर पर, रमजान का चांद सबसे पहले सऊदी अरब और कुछ पश्चिमी देशों में दिखता है और इसके एक दिन बाद इसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में देखा जाता है।

Chaitra Navratri 2022: जानिए घट- स्थापना का मुहूर्त और विधि

Recommended Video

    Ramadan 2022: कब से शुरू हो रहा है Ramdan, जानें कब है पहला रोजा? | वनइंडिया हिंदी
    इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान

    इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान

    वैसे रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है। माना जाता है कि इस महीने में ही 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब पर लेयलत-उल-कद्र के मौके पर पवित्र धर्म ग्रंथ कुरान शरीफ नाजिल हुई थी इसलिए इस्लाम में रमजान को पाक माह का दर्जा दिया गया है।

    इस पूरे महीने में लोग रोजा रखते हैं

    इस पूरे महीने में लोग रोजा रखते हैं

    इस पूरे महीने में लोग रोजा रखते हैं। वो पूरे दिन उपवास करते हैं, सूर्यास्त तक कुछ भी खाते या पीते नहीं हैं। और सुबह सूरज उगने से पहले सहरी का सेवन करते हैं। और शाम को सूरज डूबने के बाद इफ्तार किया जाता है।

    ईद-उल-फितर को मीठी ईद कहा जाता है

    रमजान शुरू होने के पूरे 30 दिन बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद कहा जाता है क्योंकि इस दिन घरों में सेवईं बनाने की पंरपरा है। ये पर्व खुशियों और भाईचारे का मानक है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलाकर एक-दूसरे के प्यार से गले मिलते हैं।

    भारत के शहरों के अनुसार 'सहरी' और 'इफ्तार' का समय इस प्रकार है

    भारत के शहरों के अनुसार 'सहरी' और 'इफ्तार' का समय इस प्रकार है

    'सहरी'

    • हैदराबाद -05:01am, 06:30pm
    • दिल्ली - 04:56am, 06:38pm
    • अहमदाबाद-05:20am, 06:55pm
    • सूरत- 05:21am, 06:53pm
    • मुंबई-05:22am, 06:52pm
    • पुणे- 05:19am, 06:48pm
    • बैंगलोर- 05:07am, 06:32pm
    • चेन्नई-' 04:56am, 06:21pm
    • कोलकता- 04:17am, 05:51pm
    • कानपुर- 04:46am, 06:25pm

    'इफ्तार'

    • हैदराबाद -06:30pm
    • दिल्ली - 06:38pm
    • अहमदाबाद- 06:55pm
    • सूरत- 06:53pm
    • मुंबई-06:52pm
    • पुणे- 06:48pm
    • बैंगलोर- 06:32pm
    • चेन्नई-' 06:21pm
    • कोलकता- 05:51pm
    • कानपुर- 06:25pm

    नोट: 'सहरी' और 'इफ्तार' का वक्त सूर्य के सूर्योदय और सू्र्यास्त के हिसाब से है, जिसमें परिवर्तन संभव है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+