Tap to Read ➤

Chaitra Navratri 2022: जानिए घट- स्थापना का मुहूर्त और विधि

चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 2 अप्रैल 2022 से हो रहा है।
Ankur Sharma
इस बार नवरात्रि 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी।
नवरात्रि का प्रारंभ शनिवार को हो रहा है इसलिए देवी के आगमन की सवारी 'अश्व' होगी।
चैत्र माह से ही हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होता है।
घट- स्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 को सुबह 6.22 बजे से 8.31 बजे तक है।
जबकि घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 को दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 12.57 बजे तक है।
इस बार महाअष्टमी 9 अप्रैल को मनाई जाएगी।
जबकि 'महानवमी' या 'राम नवमी' 10 अप्रैल को मनाई जाएगी।
घट स्थापना के लिए आपको कलश, जौ, मिट्टी, नारियल, चुंदरी, जल और एक बड़ी थाली या परातनुमा बरतन चाहिए होता है।
सबसे पहले कलश के अंदर जल भरे, उसमें कुछ सिक्के और चावल के दाने डाल दें।
कलश में स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और इसके गर्दन पर मौली बांधें। फिर उसका मुंह ढंक दें और अब इसके ऊपर नारियल को चुंदरी में लपेट कर रखे।
एक बड़ी थाली या परातनुमा बरतन लें और उस पर मिट्टी फैला दें और उसमें जौ बो दें। अब इसी पर कलश रख दें और नौ दिनों तक इसकी पूजा-अर्चना करें।
कुछ लोग कलश के पास अखंड दीपक या पूजा के दौरान दीपक जलाते हैं।
Read More: Cold Drink के Add म