Ekadashi 2025: रामा एकादशी आज, पढ़ें कथा, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Ekadashi 2025 Vrat Katha: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रामा एकादशी कहा जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, इस दिन व्रत रखने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज के दिन जो भी सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करता है उसके सारे कष्टों का अंत होता है , इस दिन खास तौर पर एकादशी व्रत की कथा सुननी चाहिए, जो कोई भी ऐसा करता है उसके यश की प्राप्ति होती है।

क्या है एकादशी व्रत की कथा (Ekadashi 2025)
प्राचीन समय में अयोध्या नगरी में एक राजा था मुख्यध्वज। उसके दो पुत्र थे - श्रीध्वज और तमध्वज। बड़ा पुत्र पिता के आदेशों का पालन करता था, जबकि छोटा पुत्र अत्यंत दुष्ट स्वभाव का था। एक दिन छोटे पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया।
कुछ समय बाद उस राजा की आत्मा प्रेत योनि में भटकने लगी। संयोगवश एक दिन नारद मुनि वहां पहुंचे। उन्होंने राजा की आत्मा को दुखी देखा और कारण पूछा। राजा ने अपने पाप का वर्णन किया। तब नारद मुनि ने कहा - 'हे राजा, कार्तिक शुक्ल पक्ष की राम एकादशी का व्रत करो। इस व्रत के प्रभाव से तुम्हें प्रेत योनि से मुक्ति मिलेगी। राजा ने श्रद्धापूर्वक व्रत किया। इस व्रत के पुण्य से वह प्रेतयोनि से मुक्त होकर विष्णुलोक को चला गया।'
रामा एकादशी व्रत विधि (Ekadashi 2025)
एकादशी के दिन प्रातः स्नान के बाद भगवान विष्णु या श्रीराम की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं, फिर तुलसी पत्र, पीले फूल, और पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें। इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' और श्रीराम जय राम जय जय राम का जाप करें।शाम को आरती करें और व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
राम एकादशी पर क्या करें (Ekadashi 2025)
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें और इसके बाद भगवान विष्णु या श्रीराम का ध्यान करें। तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं।दान-पुण्य करें।
राम एकादशी पर क्या न करें (Ekadashi 2025)
लहसुन, प्याज, मांस, शराब का सेवन न करें।झूठ, क्रोध, चुगली और अपशब्दों से बचें। किसी का अपमान या बुरा न करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications