क्यों अयोध्या आने पर पहले 'हनुमानगढ़ी' में टेका जाता है मत्था?
फैजाबाद। 492 वर्षों का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है।

पहले किया जाता है हनुमानगढ़ी का दर्शन
पीएम मोदी अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी जा कर बजंरग बली का दर्शन करेंगे और उसके बाद वहां से वो भूमि पूजन के लिए प्रस्थान करेंगे, केवल पीएम मोदी ही नहीं अयोध्या दर्शन करने के लिए आने वाला हर व्यक्ति पहले हनुमानगढ़ी जाता है, जिसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है।
Recommended Video

प्रभु राम ने नहीं दी थी हनुमान को जाने की इजाजत
कहा जाता है कि रावण के वध के बाद प्रभु श्री राम जब अपनी वानर सेना के साथ अयोध्या लौटे थे तो उनका राज्यअभिषेक हुआ था, जिसके बाद सभी लोग अपने घर लौटने लगे और प्रभु श्री राम से आज्ञा मांगी, तब रामचंद्र जी ने हनुमान जी को छोड़कर सभी को जाने की इजाजत दी थी और हनुमान जी से कहा था कि आप तो हमेशा मेरे दिल में रहते हैं, ऐसे में आप मुझे छोड़कर कैसे जा सकते हैं, तब से ही हनुमान जी, अयोध्या में रहते हैं, इस बात का जिक्र अथर्ववेद में है।
प्रभु राम ने दिया था आदेश
हनुमानगढ़ी का मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है, यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। रामजी ने हनुमान जी को यहीं पर रहने का स्थान दिया था और साथ ही ये अधिकार भी दिया कि जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले हनुमान जी का दर्शन पूजन करना होगा। जहां आज भी छोटी दीपावली के दिन आधी रात को संकटमोचन का जन्म दिवस मनाया जाता है। इसलिए सबसे पहले भक्त हनुमानगढ़ी का दर्शन करते हैं।

अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी है
मालूम हो कि भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखेंगे, इस वक्त पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी भूमि पूजन स्थल पर पहुंच गए












Click it and Unblock the Notifications