Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन आज, जानिए क्या है राखी बांधने का मुहूर्त?
Raksha Bandhan 2025 aaj Hai: सावन मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है, जिसका इंतजार हर भाई-बहन को बेसब्री से होता है। देखने वालों के लिए तो ये केवल एक धागे का पर्व है लेकिन ये धागा ही प्रेम और विश्वास का मानक है। जिस वक्त एक बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो वो केवल राखी नहीं होती बल्कि उसके साथ वो अपना भरोसा, प्यार, दुआएं और सपने बांधती है। बदले में उसका भाई जीवनभर उसके सुख-दुख में उसका साथ देने का वादा करता है।

दरअसल इस बार सावन पूर्णिमा का प्रारंभ 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर हो गया था और इसका समापन 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर होगा यानी कि पूर्णिमा दो दिन है चूंकि रक्षा बंधन का पर्व उदयातिथि में मनाया जाता है इसलिए राखी का त्योहार 9 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है।
राखी बांधने का मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025)
- 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय 5:47 AM से दोपहर 1:24 PM तक है।
- ये पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा।
आपको बता दें कि हर धर्म कुछ कहता है, रक्षा बंधन का पर्व भी बहुत सारे धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है, जिसे जानना हर किसी को बहुत जरूरी है।
Raksha Bandhan 2025 का धार्मिक महत्व
रक्षा बंधन का वर्णन कई पौराणिक कथाओं में मिलता है। सबसे प्रसिद्ध कथा महाभारत से जुड़ी है, जहां द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की अंगुली से खून निकलने पर अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर बांध दिया था। इसके बदले श्रीकृष्ण ने सदैव उसकी रक्षा करने का वचन दिया और वो वचन उन्होने द्रोपदी के चीरहरण के वक्त निभाया और उसकी लाज बचाकर उनके मान-सम्मान की रक्षा की थी।
Raksha Bandhan 2025 का ऐतिहासिक महत्व
इतिहास में भी रक्षा बंधन का जिक्र है। चित्तौड़ की रानी कर्णावती ने बहादुर शाह से अपनी रक्षा हेतु मुगल सम्राट हुमायूं को राखी भेजी थी। हुमायूं ने राखी का मान रखते हुए रानी की सहायता की थी।
रक्षा बंधन के दिन क्या-क्या होता है? (Raksha Bandhan 2025)
- दिन की शुरुआत स्नान के बाद पूजा से होती है।
- घरों में मिठाइयां और पकवान बनते हैं।
- बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, तिलक करती हैं और आरती उतारती हैं।
- भाई अपनी बहन को उपहार देता है और उसकी सुरक्षा का वचन देता है।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications