Raksha Bandhan 2025: सावन की पूर्णिमा आज, कीजिए ये उपाय बन जाएंगे धनवान
Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन के पर्व के साथ-साथ आज श्रावण पूर्णिमा भी है, शास्त्रों में यह दिन अत्यंत श्रेष्ठ और सर्वसिद्धिदायक बताया गया है। यह दिन महाउपाय करने का दिन है। कुछ ऐसे अचूक उपाय इस दिन किए जाते हैं जो जीवन के सारे अभाव दूर कर देते हैं। धन, संपत्ति, सुख, वैभव सबकुछ मिल जाता है।
श्रावण पूर्णिमा के दिन सभी ग्रह एक विशेष अवस्था में होते हैं और पीपल के पेड़ में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। इस बार श्रावण पूर्णिमा के दिन शनिवार भी आया है इसलिए यह महाउपाय अवश्य करें। इससे धन संबंधी सारी समस्या दूर हो जाएगी।

श्रावण पूर्णिमा की रात्रि में छठे प्रहर में अर्थात् रात्रि में 9 से 12 के बीच पीपल के पेड़ का पूजन करें और इसके नीचे आठ घंटे अखंड प्रज्जवलित रहने वाला दीपक लगाएं।
सरसों के तेल का दीपक जलाएं (Raksha Bandhan 2025)
दीपक में सरसों का तेल भरे और उसमें सात पीली कौड़ियां डालें। ऐसी व्यवस्था करें कि दीपक बुझ न पाए। यह दीपक लगाकर और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वापस आ जाएं। यह पेड़ किसी मंदिर परिसर में हो तो अतिउत्तम रहेगा। इस प्रयोग से सभी नौ ग्रहों की शांति भी हो जाती है।
चंद्रमा का उपाय
पूर्णिमा चंद्रमा का दिन होता है। इस दिन जन्मकुंडली में चंद्र से जुड़े दोष दूर करने के उपाय किए जाते हैं। चंद्रमा को जल का अर्घ्य दें। चंद्र के मंत्र ऊं चंद्रमसे नम: का जाप खुले आकाश के नीचे चंद्रमा की चांदनी में करें। इसके लिए सफेद आसन बिछाएं और स्फटिक की माला से जाप करें। यह आप रात्रि में ही 10 हजार पूरे करें। अगले दिन इसका दशांश अर्थात् इसी मंत्र से एक हजार आहुति दें। आहुति में चावल और सफेद तिल अवश्य डालें। ऐसा करने से चंद्र मजबूत होता है और मानसिक सुख-शांति प्राप्त होती है। जिन लोगों को कोई मानसिक रोग हो, उन्हें यह प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
शिवाभिषेक (Raksha Bandhan 2025)
श्रावण पूर्णिमा के दिन शिवजी का अभिषेक अवश्य करना चाहिए। पंचामृत अभिषेक महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए करने से अनेक रोग दूर होते हैं। मानसिक सुख-शांति मिलती है। आर्थिक संकट दूर होता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनता है और सभी कार्य सिद्ध होने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications