Putrada Ekadashi 2024: आज है पुत्रदा एकादशी, जानिए मुहूर्त-पूजा विधि, महत्व और कथा

Putrada Ekadashi 2024 aaj hai: सावन मास में आने वाली पुत्रदा एकादशी का काफी महत्व है, माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा सच्चे मन से करने के इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है , श्री हरि की कृपा से इंसान को हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।

मान्यता है कि जिनके संतान नहीं होती या जिनकी संतान किसी संकट में हो, वो पति-पत्नी अगर ये व्रत करें तो उनके घर आंगन में बच्चे की किलकारी गूंजती है और बच्चा संकट मुक्त हो जाता है। ये भी कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

Putrada Ekadashi 2024

मुहूर्त (Putrada Ekadashi 2024 Muhurat)

हिंदू पंचांग के मुताबिक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का प्रारंभ 15 अगस्त को सुबह 10:26 हो गया है और इसका अंत 16 अगस्त तक प्रातः काल 9:39 पर होगा। उदया तिथि मान्य होने की वजह से पुत्रदा एकादशी का व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा।

व्रत की विधि (Putrada Ekadashi 2024 Vidhi)

  • सबसे पहले नहाधोकर स्वस्थ कपड़े पहनें, फिर व्रत का संकल्प लें।
  • फिर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर पर फूल-माला अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु की पूजा में पीले वस्त्र पहनकर उन्हें पीले फूल, तुलसी दल और फल अर्पित करना चाहिए।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।
  • आरती करें, प्रसाद बांटें।

कथा (Putrada Ekadashi 2024 Katha)

पौराणिक कथा के मुताबिक भद्रावती नगरी में राजा सुकेतुमान और रानी शैव्या संतानहीन थे। संतान न होने के कारण राजा-रानी अत्यंत दुखी और चिंतित रहते थे। संतान सुख की प्राप्ति के लिए उन्होंने अनेक उपाय किए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। एक दिन राजा को एक दिव्य स्वप्न आया जिसमें उन्हें पुत्रदा एकादशी का व्रत करने की सलाह दी गई। राजा ने रानी के साथ मिलकर श्रद्धापूर्वक व्रत किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें एक तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति हुई।

आरती ( Lord Vishnu Aarti)

  • ॐ जय जगदीश हरे
  • स्वामी जय जगदीश हरे
  • भक्त जनों के संकट
  • दास जनों के संकट
  • क्षण में दूर करे॥
  • जो ध्यावे फल पावे
  • दुःख बिनसे मन का
  • स्वामी दुःख बिनसे मन का
  • सुख संपत्ति घर आवे॥
  • ॐ जय जगदीश हरे॥
  • मात पिता तुम मेरे
  • शरण गहूँ मैं किसकी
  • स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी
  • तुम बिन और न दूजा॥
  • ॐ जय जगदीश हरे॥

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+