Pushya Nakshatra Yoga 2022 Muhurat: पुष्य नक्षत्र योग में क्यों खरीदा जाता है सोना? क्या है मुहूर्त?
पुष्य नक्षत्र योग में क्यों खरीदते हैं सोना?: सनातन धर्म में हर चीज की खरीद फरोख्त के लिए महूर्त और नक्षत्रों के बारे में सोचा जाता है, शुभ काम हमेशा अच्छे नक्षत्र योग में किए जाते हैं, ऐसा ही एक नक्षत्र योग है पुष्य नक्षत्र, जो कि आज है, आज के दिन लोग मुख्य रूप से सोना-चांदी खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस योग में खरीदी गई कई भी चीज काफी शुभ होती है और उसकी लाइफ काफी लंबी होती है और उसमें लगातार बरकत होती रहती है इसलिए लोग आज जमकर शॉपिंग करते हैं। यही नहीं इस योग में जो लोग नया काम जैसे नई गाड़ी खरीदना, नया घर लेना, जमीन खरीदना जैसे काम भी करते हैं। यही नहीं ये योग पढ़ाई और कारोबार के लिए भी अच्छा माना जाता है, जैसे कि नए कोर्स, नई नौकरी। इसलिए भी लोग इस योग का इंतजार करते हैं।

हालांकि जहां पुष्य नक्षत्र योग हर नए काम के लिए शुभ है, वहीं ये योग शादी के लिए अशुभ है इसलिए इस योग में विवाह या उससे जुड़ा कोई काम नहीं करना चाहिए क्योंकि इस योग में माता पार्वती ने किसी को श्राप दिया था, जिससे कि किसी के रिलेशनशिप पर असर पड़ा था इसलिए इस योग में शादी करना उचित नहीं होता है।

आज भारत में 22 कैरेट सोने के दाम निम्नलिखित है
- 1 ग्राम सोने की कीमत ₹4,657
- 8 ग्राम सोने की कीमत ₹37,256
- 10 ग्राम सोने की कीमत ₹46,570
- 100 ग्राम सोने की कीमत ₹4,65,700
पांच शुभ योगों के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है, ये है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
आज के शुभ मुहूर्त
- आज शाम : 05:49 PM से 07:04 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 05:37 PM से 06:01 PM
- विजय महूर्त: 02:00 PM से 02:46 PM
- निशिता मुहूर्त: 11:41 PMसे 12:32 AM (19 अक्टूबर)

आज के अशुभ योग
राहुकाल: 02:57 PM से 04:23 PM
खास बात
पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को प्रात: 5 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ हो चुका है और 19 अक्टूबर को प्रात: 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगा, यानी कि आपके पास दो दिन का पूरा वक्त है शॉपिंग करने का।












Click it and Unblock the Notifications