आज है पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, राशियों पर कुछ ऐसा पड़ेगा प्रभाव

अगहन महीने का पहले गुरुवार 9 नवंबर के दिन काफी शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन पुष्य नक्षत्र लग रहा है जो सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस साल पुष्य नक्षत्र काफी शुभ बताया जा रहा है जो 2-3 साल में एक बार पड़ता है। पुष्य नक्षत्र गुरुवार को 1 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और शुक्रवार सूर्योदय तक रहेगा।

Recommended Video

    Guru Pushya Yog, गुरु - पुष्य योग पर राशि के अनुसार करें ये उपाय | Boldsky

    नई दिल्ली। अगहन महीने का पहले गुरुवार 9 नवंबर के दिन काफी शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन पुष्य नक्षत्र लग रहा है जो सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस साल पुष्य नक्षत्र काफी शुभ बताया जा रहा है जो 2-3 साल में एक बार पड़ता है। पुष्य नक्षत्र गुरुवार को 1 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और शुक्रवार सूर्योदय तक रहेगा। कहा जाता है कि आज ही के दिन मां लक्ष्मी ने जन्म लिया था।

    Pushya Nakashtra

    अगर पुष्य नक्षत्र गुरुवार या रविवार को पड़े तो ये अत्यंत शुभ होता है। इस दिन क्रोध कम होता है और जिंदगी में सकारात्मकता आती है। जिन जातकों पर शनि का प्रभाव है, उन्हें आज के दिए सफलता मिलेगी। आज के दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा अराधना करनी चाहिए।

    धन-दौलत के लिए हरे रंग के कपड़े की छोटी थैली में 7 मूंग, एक पंचमुखी रुद्राक्ष, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक चांदी का रुपया या 2 सुपारी, हल्दी की गांठ रख उसे दाहिनी सूंड के गणेश जी के सामने रखें। उन्हें देसी घी के मोदक का भी भोग लगाएं। इसके बाद ये थैली तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। ये उपाय आपके भाग्य का दरवाजा खोल देगा। एक साल बाद इस थैली को बदलना न भूलें।

    पुष्य नक्षत्र का राशियों पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर रहेगा-

    * मेष राशि वालों को आज नौकरी-करियर में सफलता मिलेगी।

    * वृषभ राशि वालों की निजी जिंदगी में समस्याएं खत्म होकर शांति बनेगी।

    * मिथुन राशि वालों की सभी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी।

    * कर्क राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा।

    * सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सबसे शुभ रहेगा।

    * कन्या राशि वालों के करियर के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलने के योग हैं।

    * तुला राशि वालों को आज नौकरी मिल सकती है।

    * वृश्चिक राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

    * धनु राशि वालों के सभी रुके काम बनेंगे।

    * मकर राशि वालों की जिंदगी में कोई नया शख्स दस्तक दे सकता है।

    * कुंभ राशि वालों को बिजनेस में फायदे के संकेत हैं।

    * मीन राशि वालों की जिंदगी में सुख-शांति आएगी।

    ये भी पढ़ें: अगहन का पहला गुरुवार, धन-दौलत के लिए करें मां लक्ष्मी की पूजा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+