अगहन का पहला गुरुवार, धन-दौलत के लिए करें मां लक्ष्मी की पूजा
हिंदू कैलेंडर बिक्रम संवत के नौवें महीने अगहन का पहला गुरुवार 9 नवंबर यानी आज पड़ेगा। अगहन महीने में पड़ने वाले गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन लक्ष्मी की उपासना हर घर में की जाती है। कहते हैं कि अगहन महीने के गुरुवार को लक्ष्मी की पूजा काफी फलदायी होती है।
नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर बिक्रम संवत के नौवें महीने अगहन का पहला गुरुवार 9 नवंबर यानी आज पड़ेगा। अगहन महीने में पड़ने वाले गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन लक्ष्मी की उपासना हर घर में की जाती है। कहते हैं कि अगहन महीने के गुरुवार को लक्ष्मी की पूजा काफी फलदायी होती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सुबह-सवेरे ही पूजा कर लेती हैं। पूजा के बाद दोपहर में अगहन बृहस्पतिवार की कहानी सुनी जाती है।

अगहन महीने के गुरुवार के लिए महिलाएं एक दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। बुधवार शाम में घर में मुख्य द्वार के सामने रंगोली बनाई जाती है और अंदर चावल के आटे से रेहन बनाया जाता है। रंगोली जैसी बेलों के अलावा मां लक्ष्मी के चरण भी बनाए जाते हैं। इसके बाद रात में महिलाएं देर रात को मां के शयन की पूजा करती हैं।
गुरुवार सुबह-सवेरे उठकर महिलाएं मां लक्ष्मी की पूजा करती हैं। ये पूजा रखिया, आवंला, उसके पत्ते और धान की बालियाों के साथ की जाती है। इस पूजा में रखिया और आवंला खास होता है। मां की पूजा में मीठे पकवानों का बोग भी लगता है। पूजा के बाद दोपहर में कथा सुनने का प्रचलन है। इसके बाद शाम में मां लक्ष्मी की आरती की जाती है।
अगहन महीने में इस बार 4 गुरुवार पड़ रहे हैं। 9, 16, 23 और 30 नवंबर को इसी विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। धन-धान्य और वैभव के लिए किए जाने वाले इस पूजा को पूरी विधि के साथ करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए, क्या कहता है धर्म?
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications