Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बहरीन में PM मोदी ने 200 वर्ष पुराने 'श्रीनाथजी मंदिर' में टेका मत्था, जानिए उसके बारे में

नई दिल्ली। बहरीन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी मनामा स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर(श्रीनाथ मंदिर) में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया और मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का शुभारंभ किया।

45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया जाएगा ये मंदिर

45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया जाएगा ये मंदिर

आपको बता दें कि मनामा स्थित इस 200 साल पुराने मंदिर का 42 लाख डॉलर की लागत से 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ नवीनीकरण किया जा रहा है, ये मंदिर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, हर कोई इस मंदिर के बारे में जानना चाहता है।

चलिए विस्तार से जानते हैं इस मंदिर के बारे में....

यह कृष्ण मंदिर खड़ी क्षेत्र का सबसे पुराना हिंदू मंदिर हैं...

यह कृष्ण मंदिर खड़ी क्षेत्र का सबसे पुराना हिंदू मंदिर हैं...

इस्लामिक देश बहरीन में बना यह कृष्ण मंदिर खड़ी क्षेत्र का सबसे पुराना हिंदू मंदिर हैं, इस मंदिर की स्थापना सन् 1817 में थट्टाई (भाटिया) समाज ने की थी, कहते हैं कि ये समाज सिंध से, जो कि अब पाकिस्तान का हिस्सा है, से यहां कारोबार करने था और यहीं कुछ दिन रहने के बाद उसने इस मंदिर की स्थापना की।

'लिटिल इंडिया इन बहरीन'

इस मंदिर के चारों ओर आपको भारत की छवि देखने को मिलेगी और इसी वजह से साल 2015 में बहरीन सरकार ने इसके आस-पास के पूरे एरिया को 'लिटिल इंडिया इन बहरीन' घोषित कर दिया था। कुछ इतिहासकारों ने इस मंदिर का संबंध भारत के राजस्थान स्थित 'श्रीनाथजी' मंदिर से भी बताया है, जिसकी स्थापना 1672 में हुई थी।

9 सदस्यीय टीम

मंदिर का प्रबंधन बहरीन में थट्टाई व्यापारी संघ की 9 सदस्यीय टीम करती है, थट्टा, सिंध का कारोबारी वर्ग है जो वर्षों से बहरीन से व्यापारिक रिश्ते रखता है और इस मंदिर की सारी जिम्मेदारी इसी वर्ग पर है।

42 लाख डॉलर यानी 30 करोड़ की लागत

आपको बता दें कि मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा, मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा। इस पर 42 लाख डॉलर यानी 30 करोड़ की लागत आएगी, विदेश मंत्रालय के सचिव रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+