Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nag Panchami 2025: जन्मकुंडली में कालसर्प दोष कैसे दूर करें?

Nag Panchami 2025 : आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि नाग पंचमी का पर्व है। इस दिन शिव योग होने के कारण यह दिन जन्म कुंडली के अनेक दोषों को दूर करने का विशेष दिन बन गया है। नाग पंचमी के दिन जन्मकुंडली के नाग दोष और कालसर्प दोष के साथ विष दोष से मुक्ति के उपाय किए जाने चाहिए।

कालसर्प दोष : जब जन्म कुंडली में राहु और केतु के मध्य में अन्य सारे ग्रह आ जाते हैं तो कालसर्प दोष बनता है। राहु और केतु के भावों में स्थिति के आधार पर कालसर्प दोष 12 प्रकार का होता है।

Nag Panchami 2025

कालसर्प दोष की शांति करवाना अत्यंत आवश्यक होता है वरना यह पूरे जीवन को तहस-नहस करके रख देता है। कालसर्प दोष के कारण जीवन में उन्नति नहीं होती है।

यह दोष राहु और केतु के कारण ही बनता है (Nag Panchami 2025)

नाग दोष : यह भी कालसर्प दोष का ही एक प्रकार होता है और यह दोष राहु और केतु के कारण ही बनता है। जन्म कुंडली में किसी भी भाव में राहु के साथ चंद्र या केतु के साथ चंद्र हो तो नाग दोष बनता है। यह दोष जिस जातक की कुंडली में होता है उसे कड़ी मेहनत के बाद भी उचित परिणाम नहीं मिलता और जीवन में भटकाव होता है।

विष दोष : जन्मकुंडली के किसी भी स्थान में शनि और चंद्र एक साथ बैठे हों तो विष दोष होता है। और यदि उन पर राहु-केतु की दृष्टि पड़ रही हो तो यह दोष और भी गंभीर हो जाता हे। विष दोष वाले व्यक्ति हमेशा किसी न किसी प्रकार के रोग से घिरे रहते हैं और इन्हें जंगली जानवरों से खतरा रहता है।

दोष दूर करने के लिए क्या करें (Nag Panchami 2025 )

  • उपरोक्त सभी प्रकार के दोष दूर करने के लिए नाग पंचमी का दिन सर्वोत्तम होता है।
  • नाग पंचमी के दिन नाग पूजन करें। किसी सपेरे से पकड़ा हुआ सांप लेकर जंगल में छोड़ दें। नाग को मुक्त करते ही आप भी नाग दोष से मुक्त हो जाएंगे।
  • नाग पंचमी के दिन किसी सुनसान जगह जैसे जंगल में जाकर मिट्टी के सात सिकारों में कच्चा दूध भरकर रख दें। इनके पास एक नारियल रखें, काली हल्दी की सात गांठ रखें और पूजन कर लौट आएं। पीछे मुड़कर न देखें। नाग दोष और विष दोष वहीं छूट जाएगा।

कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी (Nag Panchami 2025 )

  • नाग पंचमी के दिन महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी का अभिषेक करवाएं और जितने मंत्रों से अभिषेक कराएं उसके दशांश का हवन करवाएं। कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।
  • नाग पंचमी के दिन किसी ऐसे शिवलिंग को तलाशें जिस पर पहले से सर्प लगा हुआ न हो। वहां पर तांबे या अष्टधातु का नाग लगवाएं। नाग से जुड़े समस्त दोष शांत होंगे।
  • नाग पंचमी के दिन चांदी का नाग बनवाकर शिव मंदिर में दान करने से कालसर्प दोष, नाग दोष और विष दोष से छुटकारा मिल जाता है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+