Islamic New Year wishes: 'खुदा आपको बुरी नजर से बचाए', मुहर्रम पर अपनों के भेजें ये खास संदेश
Muharram 2024 Wishes Hindi: आज पूरा देश 'मुहर्रम' का पर्व मना रहा है, मुस्लिम समुदाय का ये त्योहार खुशी के साथ नहीं बल्कि गम के साथ मनाया जाता है।
क्योंकि इस महीने में धर्म की रक्षा के लिए कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (Prophet Muhammad) के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन (Hazrat Imam Husayn) शहीद हुए थे।

ये पर्व हमें अपने मजहब का महत्व भी समझाता है। ये पर्व शिया और सुन्नी अलग-अलग ढंग से मनाते हैं। आपको बता दें कि मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है और इसे रमज़ान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है।
इसे इस्लामी नव वर्ष के रूप में भी इंगित किया जाता है इसलिए आज के दिन आप अपने मुस्लिम भाईजनों को कुछ खास संदेश भेजकर ये पर्व यादगार मना सकते हैं।
इस्लामी नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Islamic New Year 2024 Wishes )
- खुदा आप सभी को बुरी नजर से बचाए, बुरी नजर से बचाए', Happy Hijri New Year 2024.
- अल्लाह की कृपा से आप और आपके परिवार के साथ सब कुछ अच्छा रहे। Happy Hijri New Year 2024.
- इस मुहर्रम में इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करें, उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं। इस्लामी नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
- त्याग, बलिदान और अध्यात्म के प्रतीक मुहर्रम के त्यौहार पर सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं।
- यह इस्लामी वर्ष आपके लिए अल्लाह की रहमत लेकर आए। सभी का मुबारक आज का दिन।
- अल्लाह आपको और आपके परिवार को शांति, प्यार और खुशी से नवाज, इस्लामी नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
- खुदा आपको हर खुशी से दे, आप तरक्की करें और घर का नाम रौशन करें, इस्लामी नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
- आज का दिन आपको हर खुशी नसीब हो, स्वास्थ्य, धन, शांति, खुशी और शांतिपूर्ण जीवन लेकर आए।Happy Islamic New Year 2024
कुछ खास बातें
- इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत 622 ई. में हुई थी।
- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब जैसे कुछ देशों में आज राष्ट्रीय अवकाश है।
- भारत में भी कई राज्यों में आज मुहर्रम के दिन स्कूल-कॉलेज बंद है।
- आज के देश के 18 राज्यों में बैंक भी बंद है।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications