Mangala Gauri Vrat 2023: मंगला गौरी का व्रत आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Mangala Gauri Vrat: सावन के हर मंगल को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। कहते हैं जिनकी शादी नहीं हो रही है या फिर जिनका वैवाहिक जीवन मधुर नहीं हैं, वो लोग अगर आज के दिन मंगला गौरी मां की पूजा करते हैं तो उनके सारे कष्टों का अंत होता है। मंगला गौरी की पूजा करने से इंसान के मंगल दोष भी दूर होते हैं तो वहीं इंसान के सारे कष्टों का भीं अंत होता है।

आपको बता दें इस बार अधिकमास के कारण सावन 59 दिनों का है, जिसकी वजह से इस बार नौ मंगला गौरी के व्रत इस मास में पड़े हैं। इस बार सावन की शुरुआत ही मंगला गौरी के उपवास यानी कि मंगल से हुई थी। आज सावन का छठा मंगला गौरी व्रत है। मंगल होने की वजह से आज के दिन हनुमान जी की भी विशेष पूजा होती है। कहते हैं कि आज के दिन जो भी हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर टीका लगाता है, उसका मंगल दोष दूर हो जाता है और उसे हर तरह से सुख की प्राप्ति होती है।
इन तारीखों को पड़ेंगे बाकी के मंगला गौरी व्रत
- छठा व्रत - 8 अगस्त
- सातवां व्रत- 15 अगस्त
- आठवां व्रत - 22 अगस्त
- नौवां व्रत - 29 अगस्त
आज की पूजा का शुभ मुहूर्त
वैसे तो पूजा के लिए पूरा दिन ही शुभ है लेकिन आज अभिजीत मुहूर्त- 11:37 AM से 12:30 PM तक है और इस दौरान किया गया कोई काम बहुत अच्छे से फलित होता है, इसलिए अगर इस दौरान मंगला मां की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत तो होता ही है साथ ही उसे दूने फल की प्राप्ति होती है। आज के दिन मां की पूजा 16 श्रृंगार करके करनी चाहिए और मां को भी 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित करना चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
मंगला गौरी मंत्र
- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
- कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।
- ह्रीं मंगले गौरि विवाहबाधां नाशय स्वाहा।
हनुमान जी के मंत्र
- हं हनुमंते नम:
- ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
- हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।












Click it and Unblock the Notifications