Mahashivratri 2026 Puja Niyam: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय ना करें ये गलतियां वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

Mahashivratri 2026 Puja Niyam: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है इस बार ये पर्व 15 फरवरी को है। ये दिन शिवशक्ति के विवाह का है इसलिए बेहद ही पावन है, शिवरात्रि के दिन लोग उपवास रखते हैं और शिवलिंग को जल अर्पित करते हैं लेकिन अज्ञानतावश शिवलिंग की पूजा करने पर अक्सर कुछ लोग गलतियां कर बैठते हैं।

जिससे कि उन्हें पूजा का उतना फल नहीं मिल पाता है, जितना कि मिलना चाहिए, आप ऐसी गलती ना करें इसलिए हम आपको बताते हैं कि आप शिवलिंग की पूजा करते वक्त क्या करें और क्या ना करें?

Mahashivratri 2026 Puja Niyam

Mahashivratri 2026 Puja Niyam: जलाभिषेक के दौरान रखें इन बातों का खास ख्याल?

जलाभिषेक हेतु शास्त्रों में तांबे या पीतल के पात्र का विधान है। प्लास्टिक अथवा अशुद्ध बर्तन से जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है, इसलिए हमेशा स्वच्छ और शुद्ध धातु के पात्र का ही उपयोग करें। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा में तुलसी दल वर्जित है।

Mahashivratri 2026 Rules: शिवलिंग पर कभी भी तुलसी का पत्ता ना चढ़ाएं

तुलसी का संबंध मुख्य रूप से भगवान विष्णु से माना जाता है इसलिए शिवलिंग पर कभी भी तुलसी के पत्ते अर्पित न करें। केतकी का फूल भी शिव पूजा में वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे शिवलिंग पर चढ़ाना अशुभ फलदायी हो सकता है इसलिए, महाशिवरात्रि पर इसका प्रयोग न करें।

Mahashivratri 2026 Puja Niyam: बेलपत्र हमेशा साफ और साबूत होने चाहिए

बेलपत्र हमेशा तीन पत्तियों वाला और साबुत होना चाहिए। इसे शिवलिंग पर इस प्रकार रखें कि इसकी चिकनी सतह ऊपर की ओर रहे। फटा हुआ अथवा कीड़ा लगा बेलपत्र अर्पित न करें। जलाभिषेक करते समय अपना मुख उत्तर दिशा की ओर रखें, इसे शुभ माना जाता है। जल धीरे-धीरे अर्पित करें, एकदम से न उड़ेलें, यह पूजा के विधान का हिस्सा है। शिवलिंग से बहकर निकलने वाले अभिषेक के जल को अत्यंत पवित्र माना गया है। इस पर पैर रखना या इसे अपवित्र करना ठीक नहीं, अगर आप शिवलिंग पर दूध चढ़ा रहे हैं तो ध्यान रखे कि वो दूध नाली में ना जाएं।

Mahashivratri 2026: शिवलिंग पूजा से क्या मिलता है लाभ?

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन शांत होता है, तनाव, क्रोध और अवसाद कम होता है,इंसान को मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है, भोलेनाथ तो भक्तों पर बस कृपा बरसाते हैं इसलिए जो कोई भी सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है, तरक्की, पैसा, अच्छी शादी जिस चीज की ही इच्छा उसे होती है उससे वो मिलता है।

Mahashivratri 2026 Jal Abhishek: जल अभिषेक करने से पापों का नाश होता है

शिवलिंग पर अभिषेक करने से पापों का नाश होता है और बेहतर स्वास्थ्य और उसे रोगों से मुक्ति मिलती है और साथ शिव भक्तों को ज्ञान भी प्रदान करते हैं इससे भक्त की इच्छा शक्ति , धैर्य और मनोबल भी बढ़ता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+