Mahashivratri 2025 Do-Donts: भूलकर भी ना करें आज ये काम वरना होगा सर्वनाश

Mahashivratri 2025 Dos-Dont: आज महाशिवरात्रि का पर्व है, भक्तगणों ने भगवान शिव के लिए व्रत रखा है और शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं। माना जाता है कि इस दिन देवों के देव यानी कि महादेव का विवाह मां पार्वती से हुआ था। इस दिन की पूजा को बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए क्योंकि अक्सर लोग अज्ञानतावश पूजा में कुछ गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें उतना फल नहीं मिलता जितनी की पूजा का मिलना चाहिए।

इसलिए इस दिन हर भक्त को पूजा के दिन कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए, आइए जानते हैं कि शिवरात्रि की पूजा के दिन क्या करें और क्या ना करें?

Mahashivratri 2025

महाशिवरात्रि पर क्या करें? (Mahashivratri 2025 Dos-Dont)

  • महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप करें।
  • गरीबों की मदद करें, दान दें, भूखों को भोजन कराएं।
  • महाशिवरात्रि की रात को जागकर भगवान शिव का भजन-कीर्तन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

महाशिवरात्रि पर क्या ना करें? (Mahashivratri 2025 ( Dos-Dont)

  • महाशिवरात्रि के दिन मांस, मछली, शराब और अन्य तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन क्रोध, ईर्ष्या और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए।
  • शिवलिंग पर तुलसी न चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • शिवलिंग पर केतकी और केवड़ा के फूल न चढ़ाएं
  • महाशिवरात्रि के दिन अहंकार और दूसरों का अपमान करने से भगवान शिव अप्रसन्न होते हैं।
  • भोलेनाथ बहुत सरल हैं लेकिन उनका क्रोध काफी भयानक भी होता है इसलिए व्रत के दिन सावधानी बरतें वरना जरा सी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+