Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahakumbh 2025 : क्या होता है कल्पवास? जानिए इसके कठिन नियम

Mahakumbh 2025 Mela and Kalpvas Importance: 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिसे भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। आपको बता दें कि पूरे 12 साल के अंतराल पर इस बार प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है।

वैसे यहां हर साल माघ कुंभ मेला लगता है, जिसमें भक्तगण संगम किनारे कल्पवास करते हैं, जो कि अत्यंत ही कठिन है लेकिन इसका बेहद ही खास महत्व है।

Mahakumbh 2025

मालूम हो कि कल्पवास भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का एक प्रमुख हिस्सा है,। जिसका का अर्थ है एक मास तक संयम और साधना में जीवन व्यतीत करना। कल्पवास का उद्देश्य भौतिक जीवन से अलग होकर आत्मा की शुद्धि, भक्ति, और ईश्वर के प्रति समर्पण करना है।

कल्पवास की परंपरा (Mahakumbh 2025)

कल्पवास करने वाले श्रद्धालु, जिन्हें कल्पवासी कहा जाता है, पूरे महीने संगम तट पर तंबू में रहते हैं। इस दौरान वे नित्य स्नान, ध्यान, और दान करते हैं। जिसका निम्मलिखित मतलब होता है।

आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व (Mahakumbh 2025)

  • आध्यात्मिक उन्नति: कल्पवास आत्मशुद्धि और आत्मा के जागरण का समय है।
  • धार्मिक ज्ञान: इस दौरान विद्वानों और संतों से धार्मिक प्रवचन सुनने का अवसर मिलता है।
  • समुदायिकता: संगम पर हजारों लोग इकट्ठा होते हैं, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता है।

कल्पवास का वैज्ञानिक पक्ष (Mahakumbh 2025)

गंगा के जल में पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर और मन को शांति प्रदान करते हैं। माघ मास की ठंडक में स्नान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि "कल्पवास महीनेभर का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन के सत्य और शाश्वत मूल्यों की प्राप्ति का मार्ग है।" आपको बता दें कि महाकुंभ मेले का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+