Magha Gupt Navratri 2022: आज से माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, जानिए पूजा विधि

नई दिल्ली, 02 फरवरी। माघ माह की गुप्त नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गई है। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेगी, हालांकि द्वितीया तिथि का क्षय रहेगा और अष्टमी तिथि दो दिन रहेगी। देवी को प्रसन्न करने, उनकी सिद्धियां प्राप्त करने और मंत्रों को सिद्ध करने के लिए गुप्त नवरात्रि सर्वाधिक महत्व रखती है। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी से प्रारंभ होकर 10 फरवरी तक रहेगी।

Magha Gupt Navratri 2022: माघ गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी से, जानिए पूजा विधि

Recommended Video

    Fact Check: Akhilesh Yadav ने Navratri में जूते पहनकर बांटा प्रसाद ? | वनइंडिया हिंदी

    वर्ष में चार बार नवरात्रि आती हैं। चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक दो प्रकट नवरात्रि होती हैं और माघ व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि भी प्रकट नवरात्रि की तरह ही सिद्धिदायक होती हैं, बल्कि ये प्रकट से भी ज्यादा प्रबल होती हैं। गुप्त नवरात्रियां सिद्ध शक्तियां प्राप्त करने के लिए तांत्रिकों, शाक्तों के लिए सबसे सिद्ध दिन होते हैं।

    कैसे करें गुप्त नवरात्रि पूजन

    गुप्त नवरात्रि में प्रकट नवरात्रि की तरह गेहूं के जवारे नहीं बोए जाते हैं और न ही घट स्थापना होती है। हालांकिकुछ तांत्रिक, मांत्रिक लोग ये प्रकट नवरात्रि की तरह ही सारे पूजन कर्म गुप्त नवरात्रि में भी करते हैं। गृहस्थों के लिए गुप्त नवरात्रि में व्रत, पूजन, जाप, देवी पाठ का महत्व है। इस नवरात्रि के पूरे नौ दिन शुद्ध आचरण, शुद्ध आहार-विहार रखना आवश्यक होता है। व्रती को नित्य प्रतिदिन देवी का पूजन करके दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, देवी महापुराण आदि का पाठ करना चाहिए।

    ये हैं नवरात्रि की तिथियां और विशिष्ट संयोग

    • 2 फरवरी- प्रतिपदा- गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना, मां शैलपुत्री पूजन
    • 3 फरवरी- द्वितीया का क्षय, गौरी तृतीया, मां ब्रह्मचारिणी- मां चंद्रघंटा पूजन
    • 4 फरवरी- वरदतिलकुंद चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजन, बुध मार्गी प्रात: 9.45 से, रवियोग दोपहर 3.58 तक
    • 5 फरवरी- वसंत पंचमी, सरस्वती पूजन, खटवांग जयंती, मां स्कंदमाता पूजन, रवियोग सायं 4.36 तक
    • 6 फरवरी- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजन, सर्वार्थसिद्धि योग सायं 5.10 से दूसरे दिन प्रात: 6.07 तक
    • 7 फरवरी- नर्मदा जयंती, रथ आरोग्य सप्तमी, मां कालरात्रि पूजन, रवियोग सायं 6.58 तक
    • 8 फरवरी- मां महागौरी पूजन, दुर्गा अष्टमी, भीष्माष्टमी
    • 9 फरवरी- बुधाष्टमी, सर्वार्थसिद्धि योग दिन-रात
    • 10 फरवरी- नवमी, मां सिद्धिदात्री पूजन, गुप्त नवरात्रि पूर्ण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+