Magh Gupt Navratri 2025: माघी गुप्त नवरात्रि की अष्टमी है विशेष योग वाली, करें ये काम, भरेंगे धन के भंडार
Magh Gupt Navratri 2025: माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी आज 5 फरवरी 2025 बुधवार को है। यह दिन अत्यंत विशेष योग संयोग में आ रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग तो है ही सर्वसिद्धि प्रदान करने वाला शुक्ल योग भी बन रहा है। इसके साथ ही बुधवार का दिन तो अपने आप में श्रेष्ठ है ही। बृहस्पति भी मार्गी रहेंगे। इतने योग संयोग में आ रही दुर्गाष्टमी के दिन विशेष अनुष्ठान पूजन करने से संकटों का नाश तो होगा ही धन के भंडार भी भर जाएंगे।

गुप्त नवरात्रि की दुर्गाष्टमी का महत्व
वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं, दो प्रकट और दो गुप्त। इनमें से वर्तमान में माघ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही है। इस नवरात्रि की अष्टमी अत्यंत विशेष होती है। इस दिन मां दुर्गा अपने पूर्ण स्वरूप में रहती हैं। इसलिए जो मनुष्य इस दिन विधि विधान से दुर्गा पूजा करता है या देवी स्तोत्र का पाठ करता है उसकी सारी इच्छाएं शीघ्र पूरी होती हैं।
क्या करें दुर्गाष्टमी के दिन
माघी दुर्गाष्टमी के दिन प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर लाल वस्त्र पहनकर लाल कंबल का आसन बिछाकर कमलगट्टे की माला से दुर्गा के मंत्र ऊं दुं दुर्गाये नम: का जाप करें। मां दुर्गा को केसर मखाने की खीर का नैवेद्य लगाएं, आपकी सारी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
दुर्गाष्टमी के दिन सात हरे कच्चे नींबू डंडी वाले हैं। इन पर सिंदूर क्लीं लिखें। इन नींबू को देवी दुर्गा के सामने रखकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। पाठ करने के बाद इन नींबुओं को निर्जन स्थान पर जाकर फेंक आएं, पीछे मुड़कर न देखें। इस प्रयोग से शत्रुओं की समस्या समाप्त हो जाती है। जिस शत्रु का ध्यान करके यह प्रयोग करेंगे वह आपसे दूर चला जाएगा और फिर कभी परेशान नहीं करेगा।
दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा की मूर्ति या चित्र का पूजन करें। देवी काे इत्र और मीठे पान का बीड़ा भेंट करें। लाल चुनरी ओढ़ाएं। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी। धन आने लगेगा।
कर्ज मुक्ति के लिए अष्टमी के दिन लाल चंदन से पीले कपड़े पर श्रीं श्रीं श्री श्रीं श्रीं श्रीं श्रीं, ऐसा सात बार लिखें और लाल पुष्पों से पूजन कर इस कपड़े को अपनी तिजोरी में रखेंगे तो आपके घर धन के भंडार भरने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications