Maa Kalratri: आज है मां कालरात्रि का दिन,जानिए आरती, पूजाविधि और मंत्र
Maa Kalratri: चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां का ये रूप विकराल है लेकिन भक्तों के कल्याण के लिए ही उन्होंने ये रूप धरा है। मां अपने भक्तों से बहुत ज्यादा प्रेम दिखाती हैं। कालरात्रि की आराधना करने से जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर होते हैं और इंसान को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जो भी मां काली की पूजा सच्चे मन से करता है, उसके पास दुख तो कभी भटकता ही नहीं है। उस इंसान को यश की प्राप्ति होती है।

क्या होता है कालरात्रि का अर्थ?(Maa Kalratri)
'कालरात्रि' का अर्थ होता है - 'काल' यानी मृत्यु और 'रात्रि' यानी अंधकार, अर्थात् ये सभी प्रकार के भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी हैं, जो कि व्यक्ति के अंदर से भय का नाश करती हैं और आत्मबल बढ़ाती हैं।
पूजा विधि (Maa Kalratri)
- कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सप्तम दिन की जाती है।
- प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और फिर व्रत का संकल्प लें।
- पूजा स्थान को साफ करके आसान बिछाएं और मां काली की फोटो लगाएं।
- लाल फूल,गुड़, नारियल, रोली, चंदन और फल अर्पित करें।
- गुड़ और चने का भोग लगाएं।
- आरती करें और प्रसाद बांटे।
मंत्र
- "या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः"
- "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नमः"
मां कालरात्रि की आरती (Maa Kalratri)
- कालरात्रि जय-जय-महाकाली ।
- काल के मुह से बचाने वाली ॥
- दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा ।
- महाचंडी तेरा अवतार ॥
- पृथ्वी और आकाश पे सारा ।
- महाकाली है तेरा पसारा ॥
- खडग खप्पर रखने वाली ।
- दुष्टों का लहू चखने वाली ॥
- कलकत्ता स्थान तुम्हारा ।
- सब जगह देखूं तेरा नजारा ॥
- सभी देवता सब नर-नारी ।
- गावें स्तुति सभी तुम्हारी ॥
- रक्तदंता और अन्नपूर्णा ।
- कृपा करे तो कोई भी दुःख ना ॥
- ना कोई चिंता रहे बीमारी ।
- ना कोई गम ना संकट भारी ॥
- उस पर कभी कष्ट ना आवें ।
- महाकाली माँ जिसे बचाबे ॥
- तू भी भक्त प्रेम से कह ।
- कालरात्रि माँ तेरी जय ॥
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications