Lohri 2026: लोहड़ी आज, क्या है पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व?
Lohri 2026: पूरे देश में लोहड़ी की धूम है, सिखों के इस प्रमुख पर्व का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बड़े उत्साह के साथ ये पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति से एक दिन पहले आना वाला ये त्योहार अपने साथ बहुत सारी खुशियां, जोश , मस्ती और उमंग लेकर आता है।
इसे शीत ऋतु के अंत तथा उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी मुख्य रूप से अग्नि देव को समर्पित पर्व है, जिसमें नई फसल, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की जाती है।

Lohri 2026 : लोहड़ी का धार्मिक महत्व
लोहड़ी का संबंध प्रकृति, कृषि और सूर्य उपासना से है। इस दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर गति करता है, जिससे दिन बड़े होने लगते हैं तो वहीं ये त्योहार नई फसल (गेहूं, गन्ना) के स्वागत का संकेत है। मान्यता के अनुसार लोहड़ी की अग्नि में आहुति देने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तो वहीं ये त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता को बढ़ाता है। लोहड़ी पर पारंपरिक गीत और भांगड़ा-गिद्धा पर्व की शोभा बढ़ाते हैं। ढोल की थाप पर लोग नृत्य करते हैं और खुशियां मनाते हैं।
Lohri 2026: कब हैं मुहूर्त?
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सूर्यास्त के बाद अग्नि जलाई चाहिए, ऐसा करना शुभ होता है। जो कोई भी ऐसा करता है उसे सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
Lohri 2026 : लोहड़ी पूजा विधि
सूर्यास्त के बाद खुले स्थान पर अग्नि प्रज्वलित करें, फिर अग्नि देव को तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न और मक्का अर्पित करें। इसके बाद अग्नि की परिक्रमा (3 या 7 बार) करें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। हो सके तो 'आद आए लोहरी, तेरी जावे जोड़ी' जैसे लोक गीत गाएं, अंत में प्रसाद सभी में बांटें।
Lohri 2026 : लोहड़ी पर क्या करें
- अग्नि देव को श्रद्धा से आहुति दें।
- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
- जरूरतमंदों को दान करें।
- घर की साफ-सफाई रखें।
- पति-पत्नी साथ में पूजा करें।
Lohri 2026 : लोहड़ी पर क्या न करें?
- अग्नि के पास प्लास्टिक या हानिकारक वस्तुएं न जलाएं।
- झगड़ा, विवाद और नकारात्मक सोच से बचें।
- शराब का सेवन न करें।
- किसी का अपमान या उपहास न करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications