Krishna Janmashtami 2020: जानिए जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त?

नई दिल्ली। भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि 12 अगस्त को है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, हिन्‍दू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि आठवें दिन मनाई जाती है, ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी हर साल अगस्‍त या सितंबर महीने में आती है, तिथि के हिसाब से जन्‍माष्‍टमी 12 अगस्‍त को मनाई जाएगी तो वहीं कुछ स्थानों पर जन्माष्टमी का पर्व 11 व 13 अगस्त को भी मनाया जाएगा लेकिन मथुरा में जन्मोत्सव का पर्व 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

जन्‍माष्‍टमी : तिथि और शुभ मुहूर्त

जन्‍माष्‍टमी : तिथि और शुभ मुहूर्त

  • अष्‍टमी तिथि प्रारंभ: 11 अगस्‍त से 9 बजकर 07 मिनट से लगेगी अष्टमी
  • अष्‍टमी तिथि समाप्‍त: 12 अगस्त को 11 बजकर 17 मिनट तक
  • रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ: 13 अगस्त को सुबह 03 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 22 मिनट तक रहेगा
  • 12 अगस्त को पूजा का शुभ समय रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक है। पूजा की अवधि 43 मिनट तक रहेगी।
श्रीकृष्ण की आयु को लेकर असमंजस

श्रीकृष्ण की आयु को लेकर असमंजस

भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण की आयु को लेकर पुराणों और पंडितों में विरोधाभास है। पुराणों के हिसाब से तो भगवान की आयु 125 साल बतायी गई है जबकि पंडितों के हिसाब से भगवान की उम्र 110 साल थी। बांसुरी वाले के जन्मदिन को लेकर देश के हर राज्य में अलग-अलग तरह की तैयारियां हो रही हैं।

इस मंत्र से कीजिए पूजा

इस मंत्र से कीजिए पूजा

  • ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते ।
  • देहि मे तनयं कृष्णं त्वामहं शरणं गत: ।।

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा इन मंत्रों से करने से इंसान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं, लोगों को खुशी और सुख प्राप्त होता है, जिनको धन की कमी हैं उन्हें धन, जिन्हें प्रेम की कमी है उन्हें प्यार और जिन्हें संतान का सुख नहीं मिला है उन्हें संतान प्राप्ति होती है।

कान्हा जी के जन्मदिवस को लेकर भक्त उत्साहित

कान्हा जी के जन्मदिवस को लेकर भक्त उत्साहित

कान्हा जी के जन्मदिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है जिसके कारण ही माहौल भक्तिमय के साथ-साथ हंसी-ठिठौली और मस्ती वाला बन जाता है, लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण देश में कान्हा के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम नहीं होंगे लेकिन फिर भी कृष्ण के भक्त प्रभु के जन्मदिन को लेकर उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+