Karwa Chauth 2025 Paran Time: ऐसे नहीं किया पारण तो नहीं मिलेगा पूजा का फल, क्या है शुद्ध तरीका?
Karwa Chauth 2025 Paran Time: पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत आज बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण (समापन) किया जाता है।
लेकिन व्रत खोलने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं - यह जानना भी उतना ही जरूरी है, ताकि पूरे दिन का उपवास शरीर पर नकारात्मक प्रभाव न डाले।

करवा चौथ पारण में क्या खाएं (Karwa Chauth 2025)
व्रत खोलते समय हल्का और सात्विक भोजन करना सबसे अच्छा होता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद सबसे पहले पति के हाथों से पानी ग्रहण करें। इसके बाद कोई मीठा या फल खाएं ताकि शरीर को ऊर्जा मिले। व्रत खोलने के समय मिठाई खाना शुभ माना जाता है।
आप खीर, रसगुल्ला, हलवा या कोई भी पसंदीदा मीठा खा सकती हैं। पारण के तुरंत बाद भारी भोजन करने के बजाय फलों, दूध और सूखे मेवों का सेवन करना बेहतर होता है। इससे ऊर्जा की कमी पूरी होती है और पेट पर बोझ नहीं पड़ता।
करवा चौथ पारण में क्या न खाएं (Karwa Chauth 2025)
तेल-मसालेदार भोजन से बचें क्योंकि इससे एसिडिटी या भारीपन महसूस हो सकता है। व्रत के बाद तुरंत ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पीना बेहतर होता है। खाली पेट पर कैफीन लेने से एसिडिटी और सिरदर्द हो सकता है, इसलिए पारण के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचें। भूख भले ही ज्यादा लगे, लेकिन एक बार में बहुत सारा खाना न खाएं। थोड़ा-थोड़ा करके खाएं ताकि शरीर धीरे-धीरे एडजस्ट हो सके।
पारण का शुभ तरीका (Karwa Chauth 2025)
पहले चंद्रमा को अर्घ्य दें फिर पति के हाथों से जल ग्रहण करें। मीठा खाएं और पति का आशीर्वाद लें। इसके बाद हल्का भोजन करें और दिन का समापन भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता का धन्यवाद करके करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications