Karwa Chauth 2024: चाहिए पिया का प्यार तो आज अपनी राशि अनुसार करें श्रृंगार
Karwa Chauth 2024 ( राशि के अनुसार हों तैयार): करवा चतुर्थी पति-पत्नी के पवित्र प्रेम का दिन होता है। जब महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना से व्रत रखती हैं और पति कोई न कोई उपहार देकर पत्नी के प्रति अपने अमूल्य प्रेम क अभिव्यक्त करता है।
इस दिन महिलाएं विशेष श्रृंगार करके पति को प्रसन्न करने का प्रयास करती है। आज ही वो पावन दिन है, अगर इस करवा चतुर्थी पर महिलाएं अपनी नाम से बनने वाली राशि के अनुसार प्रति को प्रसन्न करने का प्रयास करें, इससे उन्हें पति का अधिक प्रेम मिलेगा और उनके रिश्तों में भावनात्मकता और गर्माहट आएगी।

- मेष : इस राशि की महिलाएं इस दिन अपने श्रृंगार में लाल रंग को अधिक प्रधानता है। जैसे लाल चूड़ियां, लाल वस्त्र आदि। इस दिन इत्र भी लाल चंदन का लगाएं। इससे प्रति की प्रिय बन जाएंगी और आपके आपसी प्रेम में गर्माहट आएगी।
- वृषभ : इस राशि की महिलाएं करवा चतुर्थी पर अपने श्रृंगार में गुलाबी, बैंगनी रंगों को प्राथमिकता दें। जैसे हल्का लाल या गुलाबी रंग की चूड़ियां, वस्त्र भी पिंक और हल्के रंग के पहनें तो ज्यादा आकर्षक लगेंगी। इस दिन केसर, कपूर की सुगंध वाला इत्र लांएं।
- मिथुन : मिथुन राशि की महिलाएं इस दिन अपने श्रृंगार में हरे रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें। हरी चूड़ियां, हरे रंग के वस्त्र और स्वर्ण के आभूषण धारण करें। अच्छी खुशबू के लिए चंपा के फूलों से बना इत्र लगाना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
- कर्क : इस दिन कर्क राशि की महिलाएं गोल्डन या सिल्वर कलर के वस्त्र पहनें, इनके साथ लाल रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं। हाथों में चांदी या सोने की चूड़ियां पहनें। चमेली और रातरानी का इत्र लगाना आपके लिए अत्यंत शुभदायक रहेगा।
- सिंह : सिंह राशि की महिलाओं के लिए कत्थई, लाल या इस रंग के अन्य शेड्स की चूड़ियों और वस्त्रों का उपयोग करना लाभदायक रहेगा। इस दिन केसर या गुलाब की सुगंध वाला इत्र लगाएं। इस दिन बिंदी भी सामान्य से थोड़े बड़े आकार की लगाएं।
- कन्या : इस राशि की महिलाएं करवा चतुर्थी के दिन लाल-हरे रंग के मिश्रित वस्त्र पहनें। ूड़ियां भी इन दोनों रंगों के काम्बिनेशन से बनी पहनना अधिक शुभ रहेगा। इस दिन खस की खुशबू वाला इत्र लगाएं, पति को अधिक प्रिय लगेंगी।
- तुला : तुला राशि की महिलाओं को चमकदार सिल्क के वस्त्र पहनना चाहिए। रंग मल्टीकलर हो सकता है। रंग-बिरंगे वस्त्र पहनें। चूड़ियां भी इसी रंग की पहनें। आप केसर या गुलाब की हल्की खुशबू वाला इत्र लगाएं अधिक आकर्षक लगेंगी।
- वृश्चिक : इस राशि की महिलाओं के िए लाल रंग के वस्त्र और चूड़ियां अत्यंत शुभ रहेंगी। इस दिन हाथ पैरों में मेहंदी लगाएं और प्रयास करें कि सोने का कोई आभूषण अवश्य पहनें। इस दिन मोगरे के इत्र का प्रयोग अवश्य करें।
- धनु : इस राशि की महिलाएं अपने वस्त्रों और चूड़ियों में पीले रंग को प्रधानता दें। अपने श्रृंगार की सामग्री में अधिक से अधिक पीले वस्त्रों को प्रधानता दें। केसर और केवड़े की सुगंध वाला इत्र लगाना आपकी राशि अनुसार लाभप्रद होगा।
- मकर : इस राशि की महिलाएं करवा चतुर्थी पर नीले रंग को प्रधानता दें। नीले रंग की चूड़ियां, नीले वस्त्र और उन पर सिल्वर के वर्क वाले वस्त्र पहनना अधिक लाभदायक रहेगा। इस दिन कस्तूरी के इत्र का प्रयोग करें।
- कुंभ : कुंभ राशि महिलाएं नीला, आसमानी, बैंगनी और लाल रंग के हल्के शेड वाले वस्त्र पहनें, चूड़ियां भी इन्हीं रंगों की पहनें। साथ ही चांदी का कोई आभूषण अवश्य पहनें। कस्तूरी और केसर के इत्र का प्रयोग अवश्य करें।
- मीन : इस राशि की महिलाएं पीला और केसरिया रंग प्रमुखता से चुनें। वस्त्र, चूड़ियां और बिंदी भी इसी रंग की लगाएं। केसर और केवड़े की खुशबू वाले इत्र का प्रयोग करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications