Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

July 2023 Vrat Tyohar List: ये हैं जुलाई माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, जानिए कब से शुरू होगा सावन?

July 2023 Calendar With Holidays List: जुलाई का महीना बारिश के साथ-साथ बहुत सारे त्योहारों और व्रत को भी साथ लेकर आता है। इसी महीने में मानसून अपने चरम पर होता है और इसी माह से शिव के प्रिय मास सावन की भी शुरुआत होती है, जिससे चारों ओर केवल हरियाली ही हरियाली होती है।

July 2023 Vrat Tyohar List:

बारिश के कारण धरा की भी तपन कम होती है तो वहीं ये महीना पूजा-पाठ और ईश्वर में ध्यान लगाने के लिए भी शुभ माना जाता है। इस बार सावन 4 जुलाई से लगने जा रहा है और इस बार अधिमास की वजह से सावन में पूरे आठ सोमवार आने वाले हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं जुलाई महीने के त्योहारों और व्रत की लिस्ट, जिसे देखकर आप आसानी से पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।

जुलाई 2023 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार (July 2023 Vrat-Festival List)

  • 1 जुलाई: शनि त्रयोदशी
  • 1 जुलाई: जयापार्वती व्रत
  • 1 जुलाई: प्रदोष व्रत
  • 2 जुलाई: कोकिला व्रत
  • 3 जुलाई: गुरु पूर्णिमा
  • 4 जुलाई: सावन आरंभ
  • 6 जुलाई: संकष्टी चतुर्थी
  • 9 जुलाई: भानु सप्तमी
  • 10 जुलाई: पहला सावन सोम व्रत
  • 13 जुलाई: कामिका एकादशी
  • 14 जुलाई: प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 15 जुलाई: मासिक शिवरात्रि
  • 16 जुलाई: कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई: श्रावण अमावस्या
  • 21 जुलाई: विनायक चतुर्थी
  • 29 जुलाई: पद्मिनी एकादशी
  • 30 जुलाई: प्रदोष व्रत (शुक्ल)

सावन महीने में पड़ने वाले हर मंगल को 'मंगला गौरी' का व्रत होता है। इनकी पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत तो होता ही है। साथ में धन-वैभव की भी प्राप्ति होती है। जुलाई में चार 'मंगला गौरी' व्रत पड़ेंगे।

मंगला गौरी व्रत 2023 (Mangla Gauri Vrat 2023)

  • 4 जुलाई : पहला मंगला गौरी व्रत
  • 11 जुलाई : दूसरा मंगला गौरी
  • 18 जुलाई: तीसरा मंगला गौरी
  • 25 जुलाई: चौथा मंगला गौरी

सावन का माह पूजा-पाठ के अलावा मौज मस्ती का भी होता है। बारिश की वजह से इन दिनों प्रकृति भी काफी साफ-सुथरी और खिली-खिली रहती है। विवाहित लड़कियां सावन में अपने मायके आती हैं। सावन का महीना श्रृंगार का भी कहा जाता है। महिलाएं इस माह में खूब सजती -संवरती भी हैं तो वहीं ये माह कवियों और शायरों का भी प्रिय मास है। यही नहीं सावन माह से त्योहारों का सीजन शुरू होता है इसलिए इस महीने का इंतजार हर किसी को रहता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+