Jitiya Vrat 2024 Muhurat: जितिया व्रत आज, जानिए मुहूर्त, पूजा विधि-महत्व और पारण टाइम
Jitiya Vrat 2024 Muhurat(कब है जितिया व्रत): आश्विन माह में कृष्ण-पक्ष के सातवें से नौवें दिन पर जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है, ये कठिनतम व्रतों में से एक है। ये उपवास माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए रखती हैं।
यह व्रत विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में प्रमुखता से बनाया जाता है।इस बार इसकी डेट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है।

आपको बता दें कि इस बार अष्टमी तिथि का आरंभ 24 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी जो कि 25 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।
उदया तिथि मान्य होने तकी वजह से इस बार का उपवास 25 सितंबर 2024 को किया जाएगा और पारण अगले दिन यानी कि 26 सितंबर को 4 बजकर 35 मिनट पर होगा।
व्रत और पारण टाइम (Jitiya Vrat 2024 Paran Time)
- जितिया का व्रत 25 सितंबर 2024
- अष्टमी तिथि प्रारंभ-24 सितंबर 2024, 12:38 PM
- अष्टमी तिथि अंत-25 सितंबर 2024, 12:10 PM
- पारण का वक्त- 26 सितंबर 2024, 04:35 AM-05:23 AM
जानिए पूजा विधि और महत्व (Jitiya Vrat 2024 Puja Vidhi)
- व्रत के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए व्रत का संकल्प लें।
- माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, ये 24 घंटों का निर्जला महत्व है।
- पूजा के बाद जिउतिया व्रत की कथा सुनें।
- दूसरे दिन, नवमी तिथि को व्रत का पारण किया जाता है।
- पारण के समय पहले स्नान कर पूजा की जाती है और फिर भोजन ग्रहण किया जाता है।
जिउतिया व्रत का महत्व (Jitiya Vrat 2024 Significance)
यह व्रत माताओं द्वारा अपने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए किया जाता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications