Indira Ekadashi 2021: आज के दिन करें मां लक्ष्मी की स्तुति, मिलेगा धन-वैभव

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। आज 'इंदिरा एकादशी' है, वैसे तो आज भगवान विष्णु का दिन है लेकिन अगर आज के दिन हम भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें तो इंसान को दोगुने फल की प्राप्ति होती है। पालनहार जहां भक्त के सारे कष्टों को दूर करते हैं, वहीं मां लक्ष्मी की स्तुति करने से इंसान को सुख-शांति, धन-वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 Indira Ekadashi पर करें मां लक्ष्मी की स्तुति, मिलेगा वैभव

आज के दिन करें मां लक्ष्मी की स्तुति

  • आदि लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु परब्रह्म स्वरूपिणि।यशो देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • सन्तान लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु पुत्र-पौत्र प्रदायिनि।पुत्रां देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • विद्या लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु ब्रह्म विद्या स्वरूपिणि।विद्यां देहि कलां देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • धन लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व दारिद्र्य नाशिनि।धनं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • धान्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वाभरण भूषिते।धान्यं देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • मेधा लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु कलि कल्मष नाशिनि।प्रज्ञां देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • गज लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वदेव स्वरूपिणि।अश्वांश गोकुलं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • धीर लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु पराशक्ति स्वरूपिणि।वीर्यं देहि बलं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
  • जय लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व कार्य जयप्रदे।जयं देहि शुभं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।9।।
  • भाग्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सौमाङ्गल्य विवर्धिनि।भाग्यं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।
  • कीर्ति लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु विष्णुवक्ष स्थल स्थिते।कीर्तिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।
  • आरोग्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व रोग निवारणि।आयुर्देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।
  • सिद्ध लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व सिद्धि प्रदायिनि।सिद्धिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।
  • सौन्दर्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वालङ्कार शोभिते।रूपं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।
  • साम्राज्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि।मोक्षं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।
  • मङ्गले मङ्गलाधारे माङ्गल्ये मङ्गल प्रदे।मङ्गलार्थं मङ्गलेशि माङ्गल्यं देहि मे सदा।।
  • सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।शरण्ये त्रयम्बके देवि नारायणि नमोऽस्तुते।
  • शुभं भवतु कल्याणी आयुरारोग्य सम्पदाम्।

आपको बता दें कि मां लक्ष्मी प्रेम, शक्ति, रूप और धन की देवी हैं, जो कोई भी उनकी सच्चे मन से अराधना करता है, उसके पास भी ये सारे गुण आ जाते हैं। मां का दिल बहुत बड़ा और ममता से भरा हुआ है, उनकी कृपा से इंसान हमेशा खुश रहता है तो वहीं उनके प्रिय विष्णु जी की भी आराधना करने से इंसान को सफलता और वैभव प्राप्त होता है। इसलिए अगर आप भी इन सारी चीजों की ख्वाहिश रखते हैं तो सच्चे हृदय से आज विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+