Holika Dhahan 2022: सारे अभाव दूर कर देगा लक्ष्मी-गणेश महायंत्र

नई दिल्ली, 12 मार्च। जीवन के चार पुरुषार्थो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष में अर्थ अर्थात् धन-संपत्ति आजकल की सबसे बड़ी आवश्यकता है। धन के अभाव में मनुष्य अपनी भौतिक आवश्यकताएं पूरी नहीं कर पाता है। इसलिए हर व्यक्ति दिन-रात धन अर्जित करने के लिए दौड़भाग करता रहता है। हमारे शास्त्रों में धन प्राप्ति के अनेक उपाय बताए गए हैं, जिनमें मंत्र-यंत्रों की सिद्धि साधना पूजन महत्वपूर्ण कहा गया है। इसके लिए कुछ विशेष दिन भी निर्धारित किए गए हैं। इनमें सबसे सिद्ध दिन है फाल्गुन पूर्णिमा अर्थात् होलिका दहन की रात्रि। 17 मार्च 2022 की रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। इसी रात्रि में यदि आप लक्ष्मी-गणेश महायंत्र को सिद्ध करके अपने घर में स्थापित करेंगे तो आपके जीवन से सारे अभाव दूर हो जाएंगे।

Holika Dhahan 2022: सारे अभाव दूर कर देगा लक्ष्मी-गणेश महायंत्र

लक्ष्मी-गणेश महायंत्र सिद्ध करने की विधि

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की संयुक्त शक्तियों से परिपूरित श्री लक्ष्मी गणेश महायंत्र बाजार में बना बनाया मिल जाता है या इसे भोजपत्र पर अष्टगंध की स्याही से बनाएं और इसकी प्राण प्रतिष्ठा करें। मूल मंत्र का 1008 जाप करें, 108 मंत्रों का हवन करें, 11 मंत्रों का तर्पण व मार्जन करें। एक शुद्ध सात्विक ब्राह्मण को भोजन करवाएं, भोजन में मोदक या बफी रखें। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठित यंत्र को दुकान के गल्ले, तिजोरी, अलमारी या पूजा स्थान में रखें। इस यंत्र से धन का कभी अभाव नहीं होता, लक्ष्मी से भंडार भरा रहता है तथा सभी लोग सेवक की तरह आपकी आज्ञा का पालन करने लगते हैं और आपसे प्रसन्न रहते हैं।

ध्यान

  • वीजापूरगदेक्षुकार्मुकरुजा चक्राब्जपाशोत्पल,
  • व्रीह्यग्रस्वविषाणरत्नकलश प्रोद्यत्कराम्भोरुह: ।
  • ध्येयो वल्लभयां सपद्मकरया श्लिष्टोज्ज्वलद्भूषया,
  • विश्वोत्पत्तिविपत्ति संस्थितिकरो विघ्नेश इष्टार्थद: ।।

मूल मंत्र

ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदे सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+