Holika Dahan 2019: होलिका दहन का ये है शुभ मुहूर्त, रखिए इन बातों का खास ख्याल

नई दिल्ली। आज होलिका दहन है, आज सुबह 10:45 से रात्रि 08:59 तक भद्रा रहेगी, इसका अर्थ ये हुआ कि आज रात्रि 09 बजे के बाद होलिका दहन होगा, होलिका दहन के बाद ही रंग खेलना शुरू हो जाता है। होलिका दहन की पूजा बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसका खास महत्व होता है इसलिए इस दौरान कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका गलत प्रभाव आप और आपके परिवार पर पड़ता है।

चलिए जानते हैं उन खास बातों को जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है...

होलिका दहन आज

होलिका दहन आज

होलिका दहन के वक्त सोना नहीं चाहिए, हो सके तो आप पूजा में शामिल हों और अगर आप शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो इस दौरान आप घर में सोइए नहीं बल्कि ईश्वर का ध्यान कीजिए। घर में लड़ाई-झगड़ा ना करें बल्कि हो सके तो खुशी का माहौल बनाए रखिए। होलिका दहन की रात किसी भी एकांत जगह या श्‍मशान पर बिल्कुल ना जाएं। इस रात नकारात्‍मक शक्‍तियां बहुत हावी रहती हैं।

ना करें गुस्सा और ना ही नशा

ना करें गुस्सा और ना ही नशा

क्रोध से बचें क्योंकि क्रोध लक्ष्मी जी को पसंद नहीं, ये आपके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों का नाश करेगा। कोशिश कीजिए होली के दिन नशा ना करें, क्योंकि नशा तनाव, कलह को जन्म देता है।

शारीरिक संबंध

शारीरिक संबंध

होलिका दहन की रात पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन की तिथि पर बने संबंध से उत्पन्न संतान को जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ता है।

मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण का करें ध्यान

मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण का करें ध्यान

होली के दिन भले ही रंगों से सराबोर हो लेकिन शाम को मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने एक दीपक जरूर जलाएं। होली के दिन सबसे पहले भगवान कृष्ण को अबीर लगाएं और उसके बाद रंग खेलें, आपकी होली यादगार हो जाएगी।

अन्न दान करें

अन्न दान करें

आज की रात्रि अपने वजन के बराबर अन्न दान करें। गरीब जनों में वस्त्र और भोजन बाटें। निर्धन के बच्चों में खिलौने और अबीर गुलाल बांटने से कभी धन की कमी नहीं आती तथा अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+