Holi 2026 Totke: 'नहीं पड़ेंगी बॉस से गालियां हो जाएगा झट से प्रमोशन', होली पर जरूर अपनाएं ये टोटके

Holi 2026 Totke: होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और जीवन में उन्नति का प्रतीक भी है, ये बुराई पर अच्छाई की जीत का मानक है, कहते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में जलकर सभी नकारात्मक बातों का अंत हो जाता है तो वहीं ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली और होलिका दहन के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय करियर में तरक्की, प्रमोशन और नई नौकरी के योग मजबूत करते हैं।

अगर आपके काम में रुकावट आ रही है या प्रमोशन अटका हुआ है या आपके बॉस को आपका श्रम नहीं दिख रहा है या आप जितनी मेहनत करते हैं उसके बदले आपको पूरा फल नहीं मिलता है तो तो इस बार होली पर जरूर ये टोटके अपनाएं, आपको फर्क जल्द ही नजर आएगा।

Holi 2026 Totke

मालूम हो कि इस साल 2 मार्च को होलिका दहन है और 4 मार्च को रंगोत्सव यानी कि खेलने वाली होली है।आपको बता दें ये सभी उपाय लाल किताब की और से बताएं गए हैं। इसके मुताबिक आपको अपनी सफलता के लिए निम्नलिखित उपाय करने होंगे।

Holi 2026 Totke: नारियल अर्पित करें

होलिका दहन की अग्नि में एक साबुत नारियल, पांच लौंग और थोड़ा सा गुड़ अर्पित करें। ऐसा करते समय अपने करियर से जुड़ी मनोकामना मन ही मन बोलें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बाधाएं खत्म होती हैं।

Holi 2026 Upay: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

होली के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें। इससे शनि और गुरु खुश होंगे और करियर में प्रगति होगी।

Holi 2026 Remedy: हरे-पीले रंग से खेलें होली

पीला (गुरु का रंग) और हरा (बुध का रंग) शुभ माना जाता है। होली खेलने की शुरुआत इन रंगों से करें। इससे बुद्धि, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है।

Holi 2026 per haldi ka totka:हल्दी से करें टीका

यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं या प्रमोशन चाहते हैं, तो होली के दिन अपने रिज्यूमे या ऑफिस फाइल पर हल्दी का छोटा सा तिलक लगाएं और 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।

Lal Kitabn Tips:क्या है लाल किताब?

विकिपीडिया के मुताबिक लाल किताब ज्योतिष का एक ग्रंथ है। इसके मूल रचयिता का नाम अज्ञात है। कुछ लोगों का मानना है कि इसे सन 1939 से 1952 के बीच 5 खण्डों में लिखा गया था। इस किताब को मूल रूप से उर्दू एवं फारसी भाषा में लिखा गया है। यह ग्रंथ सामुद्रिक तथा समकालीन ज्योतिष पर आधारित है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+