Holi 2023 : अपनी राशि के अनुसार रंगों से खेलें होली, शुभ फल मिलेगा
राशि के प्रिय कलर से अगर आप होली खेल हैं तो निश्चित तौर पर आपके लिए रंगों का ये पर्व बहुत ही लकी साबित होगा और आपके घर खुशियों का वास होगा।

Holi 2023 : होलिका दहन के अगले दिन रंग-गुलाल से होली खेली जाती है। उमंग, उल्लास का यह पर्व मन में विविध रंगों की तरह खुशियां भर देता है। इस दिन हर कोई विविध रंगों से होली खेलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों से होली खेलेंगे तो आपको अपनी राशि से संबंधित ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी। वैसे तो इस दिन हर रंग से होली खेली जाती है किंतु बस अपनी राशि से संबंधित रंग को प्रमुखता से शामिल रखें।
राशियां और शुभ-अशुभ रंग
- मेष : राशि स्वामी मंगल है। आप लाल और लाल रंग के समस्त शेड्स से होली खेल सकते हैं। सफेद और नीला रंग भी शुभ रहेगा। किंतु ध्यान रहे हरा और मटमैला रंग से होली खेलने से बचें।
- वृषभ : आपका राशि स्वामी शुक्र है। आप के लिए सिल्वर, गोल्डन, हरे, नीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। किंतु लाल और सफेद रंग से होली खेलने से बचें।
- मिथुन: आपका राशि स्वामी बुध है। आपके लिए हरा, लाल, सिल्वर, मटमैला रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। किंतु आप सफेद रंग से होली बिलकुल न खेलें।
- कर्क : चंद्र आपकी राशि का स्वामी है। आपके लिए सफेद, लाल, हरा रंग शुभ रंग है। इनसे होली खेलने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे किंतु भूरा, मटमैला रंग शुभ नहीं है।
- सिंह : आपका राशि स्वामी सूर्य है। आप सफेद, लाल, पीला और हरा रंग से होली खेलेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किंतु सिल्वर, नीला और मटमैला रंग आपके लिए शुभ नहीं है।
- कन्या : आपका राशि स्वामी बुध है। आपके लिए हरा, लाल, सिल्वर, मटमैला रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। किंतु आप सफेद रंग से होली बिलकुल न खेलें।
- तुला : आपका राशि स्वामी शुक्र है। आप के लिए सिल्वर, गोल्डन, हरे, नीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। किंतु लाल और सफेद रंग से होली खेलने से बचें।
- वृश्चिक : राशि स्वामी मंगल है। आप लाल और लाल रंग के समस्त शेड्स से होली खेल सकते हैं। सफेद और नीला रंग भी शुभ रहेगा। किंतु ध्यान रहे हरा और मटमैला रंग से होली खेलने से बचें।
- धनु : आपका राशि स्वामी बृहस्पति है। आपके लिए पीले, लाल, सफेद, गोल्डन रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। किंतु आप हरे और सिल्वर रंग से होली बिलकुल न खेलें।
- मकर : आपका राशि स्वामी शनि है। आपके लिए नीला, हरा, सिल्वर और मटमैला रंग शुभ रहेगा। किंतु लाल और सफेद रंग से होली बिलकुल न खेलें।
- कुंभ : आपके लिए सफेद, लाल, हरा रंग शुभ रंग है। इनसे होली खेलने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे किंतु भूरा, मटमैला रंग शुभ नहीं है।
- मीन: आपके लिए हरा, लाल, सिल्वर, मटमैला रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। किंतु आप सफेद रंग से होली बिलकुल न खेलें।












Click it and Unblock the Notifications