Holi 2018: रंग खेलने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
नई दिल्ली। मस्ती और हु्ल्लड़ का त्योहार होता है होली का, शायद ये अकेला ऐसा त्योहार है, जहां लोग रंगने और पुतने के लिए खुशी-खुशी तैयार रहते हैं लेकिन अक्सर लोग जोश में होश गंवा बैठते हैं और जरा से अनदेखी में रंगों के चक्कर में अपनी त्वचा और बालों को खराब कर लेते हैं। इसलिए उनके लिए हम लाए हैं कुछ हेल्दी टिप्स, जिसको ध्यान में रखकर वो मस्ती से होली भी खेल सकते हैं और सुरक्षित भी रह सकते हैं।
कुछ हेल्दी टिप्स
बालों को पूरी तरह से साफ कर ले: रंग खेलने से पहले आप अपने बालों को पूरी तरह से साफ कर ले और धो लें क्योंकि गंदे बाल में रंग चिपकते हैं जिसके बालों के गिरने का डर रहता है। होली खेलने निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम लगाना नहीं भूलें, क्योंकि तेज धूप में आपकी त्वचा झुलस सकती हैं और रंग काला पड़ सकता है।

नारियल का तेल
होली खेलने से पहले आप अपने पूरे शरीर में नारियल का तेल लगा ले, यहां तक की आप अपने चेहरे पर भी तेल लगा सकते हैं, इससे रंगों का असर आपकी त्वचा पर नहीं होगा और वो आसानी से साफ भी हो जाएगा।

नाखूनों पर नेल पॉलिश
कानों के पीछे, उंगिलयों के बीच में भी तेल अच्छे से लगाएं और नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाना नहीं भूलें। बालों में नारियल तेल डालकर अच्छे से मसाज करें, इससे आपके बाल रूखे भी नहीं होंगे।

फूल स्लीव वाले कपड़े पहनकर रंग खेलें
हो सके तों बालों को बांधे रखे, बालों को खूला ना रखें। सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनकर रंग खेलें, चुस्त जींस और टाइट टॉप पहनकर रंग ना खेलें। हर्बल रंगों से होली खेलें, कोशिश करें की सूखी होली खेलें।

नहाने के बाद मॉइश्चराइजर और बॉडी लोशन जरूर लगाएं
होली खेलने के बाद सौम्य फेसवॉश या साबुन का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि हार्श साबुन से त्वचा रूखी हो सकती है। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर और बॉडी लोशन जरूर लगाएं। बालों को सौम्य हर्बल शैम्पू से अच्छी तरह से धुलें, ताकि केमिकल वाले रंग बालों से अच्छी तरह से निकल जाएं।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications