Pongal 2024 Wishes: 'सूर्य की तरह चमके...', इस पोंगल पर भेजें दिल छू लेने वाले संदेश, पर्व बन जाएगा खास

Happy Pongal 2024 Wishes: उत्तर भारत जहां आज 'उत्तरायण' और 'मकर संक्रांति' का पर्व मना रहा है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में लोग 'पोंगल' को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Pongal 2024 Wishes

मूल रूप से फसलों का त्योहार कहे जाने वाले इन पर्व को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से सेलिब्रेट किया जाता है।

'पोंगल' तमिल हिंदूओं का मुख्य त्योहार है

'पोंगल' तमिल हिंदूओं का मुख्य त्योहार है, जो कि धान की कटाई पर मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लोग पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान भूमि, खेत, किसान और सूर्य देव की पूजा की जाती है। लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं, पकवान बनाते हैं और नए कपड़े पहनकर उत्सव मनाते हैं।

सूर्य देव को चावल से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है, जिसे कि पगल कहते हैं, इसलिए इस पर्व को पोंगल नाम दिया गया है। ये चार दिनों का पर्व है, पहले दिन को भांगू पोंगल , दूसरे दिन को सोमवती अमावस्या , तीसरे दिन को मट्टू पोंगल और चौथे दिन को कानुम पोंगल कहा जाता है। इन चारों दिनों में सूर्यदेव की पूजा करक उनसे सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।

इस पर्व को आप और भी खास बना सकते हैं दिल छू लेने वाले संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ प्रेम भरे संदेश।

  • सूर्य भगवान आपको दुनिया भर की सारी खुशी दें, आप यशस्वी बनें, हैप्पी पोंगल।
  • सू्र्यदेव की कृपा से आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा, हैप्पी पोंगल।
  • सूर्यदेव की कृपा से आपकी हर इच्छा पूरी हो, हैप्पी पोंगल।
  • खिचड़ी की तरह आप उन्नति के शिखर पर चलें, पोंगल की बधाई।
  • गर्म चावल की मिठास और साथ में आए बहुत सारी खुशियां, पोंगल की बधाई।
  • हर्ष और उत्साह से भरा रहे आपका जीवन, पोंगल की बधाई।
  • खुश रहें आप, मिलें सारी खुशियां, पोंगल की बहुत सारी बधाई। हैप्पी पोंगल।
  • आपके स्वस्थ जीवन की हम कामना करते हैं, आप खुश रहिए यही ईश्वर से प्रार्थना है।
  • सूर्य की तरह चमके आपका तेज, गुड़ जैसी मिठास से भरा हो आपका जीवन, हैप्पी पोंगल।

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+