Merry Christmas 2025 Wishes: 'सभी का है तू, सभी तेरे', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, दिन बन जाएगा खास
Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi: क्रिसमस का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है, बच्चे हों या जवान या फिर बजुर्ग हर कोई इस त्योहार के रंग में रंगा दिखा रहा है। चर्च में प्रार्थनाओं का दौर जारी है तो वहीं लोग अपने-अपने घरों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजा रहे हैं, कोई 'क्रिसमस ट्री' को सजाने में जुटा है तो कोई 'केक' बनाने में।
कुल मिलाकर चारों ओर रौनक ही रौनक है। मालूम हो कि हर साल 25 दिसंबर को बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। आज का दिन लोग प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं।

आपको बता दें कि इसे 'बड़ा दिन' भी बोलते हैं। वैसे तो ये ईसाई धर्म का त्योहार है लेकिन भारत अकेला ऐसा देश है, जहां सारे धर्म के लोग हर पर्व को मिलजुलकर मनाते है।
आज का दिन बहुत ज्यादा पावन है, आप भी इस दिन को खास बना सकते हैं अपनों को प्यार भरे संदेश भेजकर, हम आपके लिए लाए हैं, ऐसे ही प्रेम भरे संदेश जो आप अपने चाहने वालों भेजकर उनके दिल के करीब आ सकते हैं।
क्रिसमस एसएमएस (Merry Christmas SMS)
- प्रभु का प्रेम आप पर हमेशा बना रहे, क्रिसमस की घंटियों की तरह, आपका जीवन भी हमेशा खुशी बनी रहे, Merry Christmas।
- प्रभु यीशु आपके जीवन में खुशियों के रंग भरें। नाचो-गाओ-धूम मचाओ, Merry Christmas।
- तारों की चमक और मोमबत्तियों की रोशनी आपके जीवन को रोशन करे, Merry Christmas मेरे दोस्तों।
- इस क्रिसमस आपके सपने सच हों, और जीवन में सदा सुख-शांति बनी रहे। Merry Christmas
- 'सर्द हवाओं के बीच प्यार और अपनापन बांटें', हैप्पी वाली क्रिसमस मेरे साथियों।
क्रिसमस फेसबुक पोस्ट (Facebook Messages)
- अपनों को साथ और प्यार और क्या चाहिए, क्रिसमस की शुभकामनाएं! #MerryChristmas"
- "जिंगल बेल्स की आवाज़ में, खुशियों का गीत गाएं। क्रिसमस की शुभकामनाएं! #MerryChristmas"
- यीशु आपको शांति, सुख और समृद्धि प्रदान करें, । क्रिसमस की शुभकामनाएं! #MerryChristmas"
- चॉकलेट, केक और गिफ्ट्स के साथ यह क्रिसमस आपके लिए ढेर सारी खुशियां लाए। #ChristmasJoy"
- आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह हमेशा हरा-भरा और खुशियों से भरा रहे। #MerryChristmas"
- 'सभी का है तू, सभी तेरे', क्रिसमस की शुभकामनाएं! #MerryChristmas"
- हर दिल में हो यीशु का वास, क्रिसमस लाए हर ओर उल्लास।" #MerryChristmas"
- "दुनिया को रोशन करने आए, यीशु मसीह का यही है प्यार, #MerryChristmas"
- "क्रिसमस का संदेश: प्यार, एकता और भाईचारा।"#MerryChristmas"












Click it and Unblock the Notifications