Happy Guru Nanak Jayanti 2024: 'नाम जपो, किरत करो, वंड छको' , अपनों को भेजें ये खास संदेश

Happy Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: आज पूरा देश गुरु पर्व यानी कि नानक जयंती मना रहा है। सुबह से ही गुरुद्वारों में सबद सुनाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ये ही सिखों के प्रथम गुरु हैं। लद्दाख व तिब्बत में इन्हें नानक लामा भी कहा जाता है।

इनके पिता का नाम कल्याणचंद या मेहता कालू जी था, माता का नाम तृप्ता देवी था।। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु गुरु नानक जी के उपदेशों और शिक्षाओं को याद करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते हैं।

Happy Guru Nanak Jayanti 2024

आज के पावन दिन आप अपनों के भेजें ये प्यारे संदेश और दिन बनाएं खास....

  • "गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, करुणा और सद्भावना का मार्ग अपनाएं। गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं!""गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से आपका जीवन प्रेम, शांति और समृद्धि से भरा रहे। हैप्पी गुरु पर्व!"
  • "कार्तिक पूर्णिमा की पावन बेला पर और गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। यह पर्व आपके जीवन को प्रकाश और प्रेम से भर दे।"
  • "अंधकार को दूर करें, सच्चाई की ओर बढ़ें। गुरु नानक जी के दिखाए मार्ग पर चलें। गुरु नानक पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!"
  • "गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेर सारी बधाई! यह पर्व आपको नई दिशा और उन्नति की ओर ले जाए।"
  • "अमृत की धार, प्रेम और शांति का उपहार। गुरु नानक जी का संदेश, करुणा और सच्चाई का उपदेश। गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!"
  • "इस कार्तिक पूर्णिमा पर चांदनी के उजाले में जीवन में नई रोशनी लेकर आएं। सभी को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई!"
  • "गुरु नानक देव जी के उपदेश - ईश्वर एक है, सभी में एक ही ज्योति है। आइए, गुरु पर्व पर एकता और मानवता का संदेश फैलाएं।"

गुरु नानक देव जी के संदेश

गुरु नानक देव जी ने समाज में प्रेम, एकता और समानता का संदेश दिया। उनके अनुसार, हर व्यक्ति में परमात्मा का अंश है और इसलिए हमें सभी का आदर और सम्मान करना चाहिए।

"नाम जपो, किरत करो, वंड छको"

गुरु नानक जी का जीवन और उनके उपदेश हमें सिखाते हैं कि ईश्वर एक है और वह सभी में समान रूप से विद्यमान है। उनका प्रसिद्ध संदेश "नाम जपो, किरत करो, वंड छको" (भगवान का स्मरण करो, ईमानदारी से काम करो और जरूरतमंदों के साथ बांटो) जीवन में सच्चे सुख और शांति प्राप्त करने का मार्ग है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+