Hanuman Ashtami 2022 Date: हनुमान अष्टमी आज , सारे कार्य होंगे सिद्ध
Hanuman Ashtami 2022 Kab Hai: हनुमान अष्टमी के दिन हनुमानजी को चमेली के तेल में घोलकर सिंदूर का चोला चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Hanuman Ashtami 2022: पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हनुमान अष्टमी मनाई जाती है। इस बार हनुमान अष्टमी 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को आ रही है। इस दिन सुख-समृद्धि और प्रेम में वृद्धि करने वाला प्रीति योग और साथ ही आयु और बल में वृद्धि करने वाला आयुष्मान योग भी रहेगा। इन दोनों योगों में मनने वाली हनुमान अष्टमी पर हनुमानजी का पूजन करने से सारे कार्य सिद्ध होते हैं। हनुमान अष्टमी हनुमानजी के विजय दिवस के रूप में मनाई जाती है।
16 दिसंबर के दिन प्रीति योग प्रात: 7.44 बजे तक रहेगा इसके बाद आयुष्मान योग प्रारंभ होगा जो अगले दिन प्रात: 7.32 तक रहेगा। इस दिन प्रात: 9.57 बजे सूर्य की धनु संक्रांति भी है, जिसके कारण मलमास या धनुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इन विशेष योग संयोगों में हनुमानजी की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा।
क्या करें उपाय
- हनुमान अष्टमी के दिन हनुमानजी को चमेली के तेल में घोलकर सिंदूर का चोला चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- इस दिन हनुमानजी को मीठा पान भेंट करने से घर परिवार में प्रीति, सुख-समृद्धि का वास होता है।
- इस दिन किसी प्रतिष्ठित हनुमानजी के मंदिर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करने से बल बुद्धि प्राप्त होती है।
- शत्रु परेशान कर रहे हों तो हनुमान अष्टमी के दिन हनुमानजी के गदा से सिंदूर लेकर अपने घर के बाहर श्रीराम लिखने से शत्रुओं से रक्षा होती है और शत्रु परास्त होते हैं।
- हनुमान अष्टमी के दिन हनुमानजी को गुड़ के हलवे का नैवेद्य लगाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।
- हनुमान मंदिर में तिकोना लाल झंडा लगवाना चाहिए। इससे सर्वत्र विजय होती है।
- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान बाहुअष्टक का पाठ करने से समस्त रोग दूर होते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
- हनुमान अष्टमी के दिन बंदरों को गुड़-चने और केले खिलाने से राजकाज से संबंधित संकट दूर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications