यहां जानिए गणेश-विसर्जन का शुभ मुहूर्त और समय
नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त गणेश उत्सव में डूबा हुआ है, 25 अगस्त से शुरू हुआ ये उत्सव 5 सितंबर को समाप्त होने जा रहा है यानी कि 5 सितंबर को गणेश-विसर्जन होगा।
वैसे तो गणपति कहीं एक दिन, कहीं 3 दिन, कहीं 5, 7 दिन या कहीं पूरे 10 दिन तक विराजते हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन ही खत्म होता है और इस दिन तक गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन हर दशा में हो जाना चाहिए।
गणेश विसर्जन तिथि: 4 सितंबर, 2017 को चतुर्दशी तिथि सुबह 12:14 बजे शुरू होगी और 5 सितंबर, 2017 को 12:41 बजे समाप्त हो जाएगी।
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
- सुबह का मुहूर्त (चार, लाभ, अमृत) - 09:32 बजे- 14:11 अपराह्न
- दोपहर का मुहूर्त (शुभ) = 15: 44 बजे- 17:17 बजे
- शाम का मुहूर्त(प्रयोग) = 20:17 अपराह्न - 21: 44 बजे
- रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चार) = 23:11 बजे
क्या है 'विसर्जन'?
'विसर्जन' शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है कि 'पानी में विलीन होना', ये सम्मान सूचक प्रक्रिया है इसलिए घर में पूजा के लिए प्रयोग की गई मूर्तियों को विसर्जित करके उन्हें सम्मान दिया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications