Ganesh Chaturthi 2024 Aaj Hai: आज है गणेश चतुर्थी, जानिए मुहूर्त और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024 Aaj Hai: हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है,इस दिन बप्पा का जन्मदिवस है, आज ही ये शुभदिन है।
10 दिन तक लगातार चलने वाले इस पर्व का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है। यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रा में मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, आपको बता दें कि भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता माना जाता है, कहते हैं कि जो कोई भी बप्पा की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।
अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है (Anant Chaturdashi on 17th September)
गणेश चतुर्थी का समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है, इस बार अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को, इस दिन भगवान गणेश से अगले बरस के लिए आने के लिए प्रार्थना करके उनका विसर्जन किया जाता है।
गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने-अपने घरों में गणेश जी को विराज करवाते हैं। कुछ लोग तो पूरे 10 दिन गणपति जी को अपने घर लेकर आते हैं, तो वहीं कुछ लोग एक दिन, तीन दिन और पांच दिनों के लिए बप्पा को अपने घर में स्थापित करते हैं।
गणेश चतुर्थी 2024 स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2024 sthapana Muhurat)
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर 2024 को 3.01 PM से प्रारंभ हो गई थी जिसका समापन आज 05 :37 पर होगा इसलिए चतुर्थी आज मनाई जा रही है।
गणेश पूजा मुहूर्त -7 सितंबर 2024 को 11:10 AM से 01:39 PM तक
गणेश चतुर्थी की पूजा विधि (Ganesh Chaturthi 2024 Puja vidhi)
- गणेश चतुर्थी 2024 पर भगवान गणेश की प्रतिमा को घर या पंडाल में स्थापित किया जाता है।
- पूजा की शुरुआत गणेश जी की प्रतिमा को एक साफ और पवित्र स्थान पर रखने से होती है।
- इसके बाद, उन्हें धूप, दीप, नैवेद्य, और पुष्प अर्पित किए जाते हैं।
- गणेश जी को मोदक का भोग बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन उन्हें जरूर मोदक का भोग लगाना चाहिए।
गणेश मंत्र (Ganesh Mantra)
'गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।
------------------------------
ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।
--------------------------------------------
ॐ वक्रतुण्डेक द्रष्टाय क्लींहीं श्रीं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मं दशमानय स्वाहा ।।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications