गणेश चतुर्थी 2017: पूजा और मुहूर्त का समय

नई दिल्ली। 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी है, जिसके लिए पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश जी के स्वागत के लिए इस समय उनके भक्तगण पूरी तरह से तैयार हैं।

ऐसा माना जाता है कि गणपति जी का जन्म मध्यकाल में हुआ था इसलिए उनकी स्थापना इसी काल में होनी चाहिए। काशी के पंडित दिवाकर शास्त्री के मुताबिक इस बार चतुर्थी वाले दिन काफी अच्छे संयोग बन रहे हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का यह पर्व 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा।

आइये आपको बताते हैं गणेश चतुर्थी की पूजा के समय और मुहूर्त के बारे में..

गणेश पूजा का समय

  • मध्याह्न के समय- सुबह 11:25 से 1 बजकर 57 मिनट
  • 24 अगस्त के दिन चंद्रमा को नहीं देखने का समय- 20: 27 बजे से शाम 21:02 बजे तक
  • 25 अगस्त को, चंद्रमा को नहीं देखने का समय- 09: 00 बजे से 21: 41 बजे तक

अनंत चतुर्दशी दिवस पर गणेश विसर्जन (गणेश विसर्जन के लिए शुभ चोघडिया मुहूर्त)

  • सुबह का मुहूर्त (चार, लाभ, अमृत) - 09:32 बजे- 14:11 अपराह्न
  • दोपहर का मुहूर्त (शुभ) = 15: 44 बजे- 17:17 बजे
  • शाम का मुहूर्त(प्रयोग) = 20:17 अपराह्न - 21: 44 बजे
  • रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चार) = 23:11 बजे

10 दिन तक गणेश उत्सव

मालूम हो कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी के 10 दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। विघ्नहर्ता की दिल से पूजा करने से इंसान को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है और मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+