Eid Ul-Fitr 2024 Namaz Timing: आपके शहर में कितने बजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज? चेक करें यहां टाइम
Eid Ul-Fitr 2024 Namaz Timing: ईद का पर्व पूरे देश में खुशी और जोश के साथ मनाया जा रहा है। लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं, घर में पकवान बनते हैं और लोग एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

भारत में ईद आज मनाई जाएगी, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां जारी है। हर किसी की ईद की शुरुआत ईद की नमाज से ही होती है। हर शहर में ईद की नमाज का वक्त अलग-अलग तय किया गया है।
यहां हम आपको बताते हैं कि किस शहर में कितने बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज...
- दिल्ली (Delhi) : ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 06:20 AM
- नोएडा (Noida): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 06:19
- कोलकाता (Kolkata): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 06:21 AM
- मुंबई (Mumbai): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 06:22 AM
- वाराणसी (Varanasi): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:29 AM
- लखनऊ (Lucknow): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:16 AM
- पटना (Patna): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:31 AM
- हैदराबाद (Hyderabad): ईद-उल-फितर के लिए नमाज़ का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:16 AM
- बेंगलुरु (Bengaluru): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:22 AM
- कानपुर (Kanpur): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:25 AM
- रांची (Ranchi): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:24 AM
- मेरठ (Meerut): ईद-उल-फितर की नमाज का समय 11 अप्रैल को सुबह 6:24 AM
'ईदी' बिना नहीं होती है ईद पूरी
मालूम हो कि ईद का त्योहार तब तक अधूरा है, जब तक कि 'ईदी' ना दी जाए। दरअसल ईद के पर्व पर बड़े लोग अपने से छोटों को 'ईदी' भी देते हैं तो वहीं छोटे भी अपने बड़ों को उपहार देते हैं। ईदी एक तरह का आशीष और प्यार है जो कि बड़े लोग अपने से छोटों पर लुटाते हैं इसलिए छोटों को ईदी का बड़ा इंतजार रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications