Eid Ul-Fitr 2023 namaz timing in Delhi: दिल्ली की किस मस्जिद में कितने बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज?
Eid ki Namaz: जामा मस्जिद,दरगाह, ईदगाह,निजामुद्दीन दरगाह, फतेहपुरी मस्जिद में सुबह-सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी।

Eid Ul-Fitr 2023 namaz timing in Delhi: पूरा भारत आज ईद मना रहा है। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई थी। बाजारों में जबरदस्त रौनक है, कोई मेंहदी लगवा रहा है तो कोई नए कपड़े खरीद रहा है। कोई मिठाई की दुकानों पर लाइन लगाए हुए है तो कोई सेवईं की दुकानों में सेवईं के पैकेट्स से अपने झोले भर रहा है।
शिद्दत से होता है ईद का इंतजार
बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के चेहरों पेर ईद को लेकर एक मोहक मुस्कान है, हो भी क्यों ना, ये पर्व है ही खुशियों का, उमंगों का, अपनों के करीब लाने का। प्रेम और भाईचारे का पाठ सिखाने वाले इस त्योहार का इंतजार लोग बड़ी ही शिद्दत से करते हैं।
'ईदी' देने की परंपरा है
आपको बता दें कि ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में सबसे पहले नमाज अदा करते हैं और उसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। बड़े लोग अपने से छोटों को 'ईदी' भी देते हैं तो वहीं छोटे भी अपने बड़ों को उपहार देते हैं। घरों में लोगों के पकवान बनते हैं। इस दिन हर घर में सेवईं विशेष तौर पर मनाई जाती है, ये मिठास का मानक है इसलिए ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है।
ईद की नमाज का टाइम
गौरतलब है कि दिल्ली में भी ईद को लेकर काफी प्रबंध किए गए हैं। राजधानी में सबसे पहले ईद की नमाज जामा मस्जिद में अदा की जाएगी। अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज का टाइम अलग-अलग है, इसके लिए एक लिस्ट जारी की गई है, जो कि निम्नलिखित है।
नमाज का समय- मस्जिद का नाम
- 6: 30 AM- जामा मस्जिद
- 7.30 AM- शाही जामा मस्जिद फतेहपुरी
- 7.30 AM- ईदगाह कोटला, त्रिलोकपुरी
- 7.30 AM- मस्जिद खलीलुल्लाह, बटला हाउस
- 7:45 AM- ईदगाह
- 7:45 AM- मस्जिद अबुल फजल
- 8: 00 AM-शाही ईदगाह
- 8: 00 AM-मस्जिद राबिया,हमदर्द यूनिवर्सिटी
- 8:00 AM- शिया जामा मस्जिद कश्मीरी गेट
- 8:00 AM-दरगाह शाह वलीउल्लाह मस्जिद
- 8:00 AM- जामिया मिल्लिया इस्लामिया मस्जिद
- 8:30 AM-शाही ईदगाह, महरौली
- 9:00 AM-दरगाह शाह जोरबाग
- 9:00 AM-शिया जामा मस्जिद नोएडा सेक्टर
- 9:00 AM-मस्जिद निजामुद्दीन दरगाह
- 9:00 AM-मस्जिद बाबुल , ओखला विहार












Click it and Unblock the Notifications