Bakrid 2023 Namaz time: 'बकरीद' आज , जानिए आपके शहर में क्या है नमाज का टाइम?
Bakrid ki Namaz ka Time: कुर्बानी के पर्व 'बकरीद' का त्योहार पूरे देश में आज मनाया जाएगा। इस पर्व को 'ईद-उल-अजहा' और 'ईद ए कुर्बां' के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इस दिन लोग पहले सुबह-सुबह नमाज पढ़ते हैं और उसके बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है और उसके बाद कुर्बान बकरे को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। आपको बता दें कि ये पर्व इस्लामिक कैलेंडर Dhu al-Hijjah के 10 वें दिन मनाया जाता है।

यहां हम आपके लिए लाए हैं वो लिस्ट, जिसे देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके शहर में 'बकरीद' की नमाज का क्या वक्त है?
दिल्ली 29 जून ( नमाज का वक्त)
- ईदगाह - सुबह 7:15 am
- जामा मस्जिद - सुबह 6:45 am
- रजा मस्जिद- सुबह 7:30 am
- मदीना मस्जिद - 7:45 am
- मक्का मस्जिद - 7:45 am
- नूर मस्जिद-7:45 am
- हक्की मस्जिद-7:15 am
- मस्जिद ए बेलाल- 7:15 am
- मस्जिद ए फातिमा- 7:30 am
- मस्जिद खलीलुल्लाह-7.30 am
- बटला हाउस- 7:45am
- मस्जिद अबुल फजल -8:00 am
- हमदर्द यूनिवर्सिटी- 8:00 am
- शिया जामा मस्जिद कश्मीरी गेट -8:00 am
- दरगाह शाह वलीउल्लाह मस्जिद 8:06 am
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया मस्जिद 8:30 am
- शाही ईदगाह, महरौली 8:00 am
- दरगाह शाह जोरबाग 8:05am
- शिया जामा मस्जिद नोएडा सेक्टर -7:00 am
- मस्जिद बाबुल ,ओखला विहार-7:05 am
इन जगहों में ये है नमाज का टाइम
- मुंबई-सुबह 7:15 am
- बेंगलुरु- सुबह 7:05am
- लखनऊ- सुबह 7:15 am
- हैदराबाद-सुबह 7:25 am
- जयपुर- सुबह 7:29 am
- चेन्नई- सुबह 7:35 am
- कोलकाता- सुबह 7:35 am
- रायपुर- सुबह 7:25 am
- केरल- सुबह 6:15 am
- वाराणसी-सुबह 7:15 am
- पटना-सुबह 7:45 am
- प्रयागराज- सुबह 8:15 am
खास बातें
इस पर्व की तारीख हर साल बदलती रहती है, क्योंकि यह lunar calendar पर आधारित है। आपको बता दें कि सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा की थी कि ज़िलहिज्जा का पहला दिन 19 जून को था इसलिए Eid ul Adha का पर्व 29 जून को मनाया जाएगा। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, कनाडा, ओमान और सऊदी अरब में यह पर्व आज मनाया जा रहा है।
इंसान को खुदा के नजदीक ले जाता है
ये पर्व आपसी एकता और दूसरों के लिए निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है। माना जाता है कि ये पर्व और इंसान को खुदा के और करीब लेकर जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं और आपस में दोस्तों और परिवार वालों को तोहफे भी देते हैं और घर में कई तरह से स्वादिष्ट पकवान भी बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications