Easter Sunday 2026: 'प्यार, क्षमा और विश्वास का पर्व', अपनों को भेजें खास संदेश
Easter Sunday 2026: आज ईस्टर संडे है जो कि ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहारों में से एक है। यह दिन प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) के पुनर्जीवन का उत्सव है। मान्यता है कि 'गुड फ्राइडे' को सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यानी रविवार को यीशु फिर से जीवित हो गए थे,जो कि हमें सिखाता है कि कठिनाइयों के बाद भी नई शुरुआत संभव है और बुराई हमेशा अच्छाई से हार जाती है।
इसे 'रिसरेक्शन संडे' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को आप और खास बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए, जिन्हें आप अपने दोस्तों , परिवारवालों को भेज सकते हैं।

ईस्टर संडे की शुभकामनाएं
- ईस्टर का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उम्मीद, खुशियां और सफलता लेकर आए। हैप्पी ईस्टर!
- ईसा मसीह का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे, आपके जीवन में प्रेम और शांति बनी रहे। शुभ ईस्टर!
- हर दिन आपके जीवन में नई रोशनी और नई शुरुआत लेकर आए। ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं!
- ईस्टर का यह त्योहार आपके दिल में खुशी और चेहरे पर मुस्कान लाए। Happy Easter!
- पुनरुत्थान का यह पर्व आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। ईस्टर की हार्दिक बधाई!
- ईसा मसीह के पुनर्जीवन का यह उत्सव आपके परिवार में खुशियाँ और समृद्धि भरे। ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं।
- प्रभु यीशु का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे और आपका जीवन प्रेम से भरा रहे। Happy Easter!
ईस्टर के स्लोगन
- मृत्यु पर जीवन की जीत, ईस्टर है खुशियों का गीत।
- "प्रभु यीशु जीवित हैं, नई आशा का संचार है।
- बुराई पर अच्छाई की विजय, ईस्टर मनाओ जय-जय।
- ईस्टर: प्यार, शांति और पुनरुद्धार का उत्सव।
- ईस्टर संडे 2026: उम्मीद, विश्वास और नई शुरुआत का दिन
- Good Friday के बाद खुशियों की वापसी, जानिए ईस्टर का महत्व
- 'प्यार, क्षमा और विश्वास का पर्व', Happy Easter
Easter का महत्व
- मृत्यु पर विजय: ईसा मसीह का पुनर्जीवन मृत्यु पर जीवन की और पाप पर पुण्य की जीत का प्रतीक है।
- नई आशा का संचार: ईस्टर अंधेरे के बाद उजाले और निराशा के बाद नई आशा का संदेश देता है।
- क्षमा और त्याग: यह पर्व हमें याद दिलाता है कि ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण और पापों की मुक्ति के लिए खुद का बलिदान दिया।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications