December 2023 Vrat-Festival List: ये है दिसंबर के व्रत-त्योहार, जानिए कब है संकष्टी चतुर्थी?
December 2023 Holiday, Vrat and Festivals List: दिसंबर साल का आखिरी महीना है, जो अपने साथ बहुत सारी सर्दी लेकर आता है। जहां ये माह एक साल खत्म होने की कहानी कहता है वहीं दूसरी ओर ये महीना नए साल के स्वागत की तैयारियों का भी होता है।

इस महीने में बहुत जगहों पर 25 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक छुट्टी भी होती है इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं बैंक अवकाश, व्रत और छुट्टियों की लिस्ट, जिसके हिसाब से आप अपने परिवार संग छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं।
दिसंबर के व्रत-त्योहार
- 05 दिसंबर मंगलवार कालाष्टमी
- 05 दिसंबर कालभैरव जयंती
- 08 दिसंबर उत्पन्न एकादशी
- 10 दिसंबर रविवार प्रदोष व्रत
- 11 दिसंबर मासिक शिवरात्रि
- 12 दिसंबर मंगलवार अमावस्या
- 12 दिसंबर भौमवती अमावस्या
- 12 दिसंबर गौरी तपो व्रत
- 13 दिसंबर हेमंत ऋतु
- 14 दिसंबर चंद्र दर्शन
- 16 दिसंबर शनिवार धनु सक्रांति
- 16 दिसंबर वरद चतुर्थी
- 17 दिसंबर विवाह पंचमी
- 18 दिसंबर सोमवार व्रत, षष्टी
- 20 दिसंबर दुर्गाष्टमी व्रत
- 22 दिसंबर गीता जयंती
- 22 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
- 23 दिसंबर वैकुण्ठ एकादशी
- 24 दिसंबर रविवार अनंग त्रियोदशी व्रत
- 24 दिसंबर प्रदोष व्रत
- 25 दिसंबर क्रिसमस
- 25 दिसंबर रोहिणी व्रत
- 26 दिसंबर मार्गशीष पूर्णिमा
- 26 दिसंबर अन्नपूर्णा जयंती
- 26 दिसंबर पूर्णिमा व्रत
- 26 दिसंबर पूर्णिमा
- 30 दिसंबर संकष्टी गणेश चतुर्थी
संकष्टी गणेश चतुर्थी
आपको बता दें कि संकष्टी गणेश चतुर्थी का काफी मान है। भगवान गणेश की पूजा इस दिन करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है। तो वहीं महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इस दिन मांएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत भी करती हैं और शाम को गणेश जी की पूजा करने और चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन कुछ खास मंत्रों से गणपति की पूजा होती है।
- वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ निर्विघ्नम कुरू मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।।
- 'ॐ गं गणपतये नम:। ...
- 'ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा। ...
- 'ॐ वक्रतुंडा हुं। ...
- 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा। ...
- सिद्ध लक्ष्मी मनोरहप्रियाय नमः।












Click it and Unblock the Notifications