Chaitra Navratri 2023: आज है महानवमी, क्या करें और क्या ना करें?
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि मां के नौ रूपों की पूजा के दिन होते हैं। आदिशक्ति की पूजा केवल मनुष्य ही नहीं देवतागण भी करते हैं। वो ही जगतमाता हैं और जगजननी हैं।

Maha Navami 2023(क्या करें और क्या ना करें): आज नवरात्रि का 9वां और अंतिम दिन है, आज की पूजा के ही साथ नवरात्रि का अंत होगा। आज आदि शक्ति के 9वें रूप मां सिद्धिदात्री का दिन है। आज का दिन रिद्दि- सिद्धि देने वाला है। बहुत सारे लोगों ने आज के दिन उपवास रखा है और कुछ लोगों ने पूरे नौ दिन शक्ति की उपासना की है। मां दुर्गा की पूजा करने से इंसान को सारे कष्टों को मुक्ति से मिलती है। उसे सम्मान, अर्थ और तरक्की मिलती है। मां दुर्गा की पूजा जो भी श्रद्दा पूर्वक करता हैं, मां जगदम्बा उस पर हमेशा अपना आशीष बनाए रखती हैं। महानवमी के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, जरा सी भूल-चूक से पूजा का पूरा फल भक्त को नहीं मिलता है।
आइए जानते हैं कि महानवमी के दिन क्या करें और क्या ना करें?
- महानवमी के दिन बहुत देर तक सोए ना रहें, सुबह जल्दी उठकर मां की पूजा करें।
- कालेरंग के वस्त्र ना पहनें, लाल-पीले या जामुनी रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करें।
- महानवमी के दिन हवन-पूजन जरूर करना चाहिए, अगर घर में हवन ना हो पाए तो पास के मंदिर में हवन जरूर करें।
- आज के दिन किसी भी नई चीज की शुरुआत ना करें क्योंकि आज माता की विदाई का दिन है, ऐसे में नया काम आज प्रारंभ नहीं करना चाहिए।
- अगर आप नौ दिन का व्रत रख रही हैं तो कन्या पूजन जरूर करें लेकिन अगर ये संभव ना हो तो किसी मंदिर में जाकर दान जरूर करें।
- हवन के बाद पारण जरूर करें, पहले मां दुर्गा को हलवा-पुड़ी और चने का भोग लगाएं फिर उसी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करके पारण करें।
- आज के दिन भूलकर भी लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए, ये अच्छा नहीं माना जाता है।
- आज हो सके तो मां को पूजा में कमल का फूल अर्पित करें , ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं।
- घर में शुद्ध शाकाहारी भोजन पकाएं, मांसाहारी भोजन से दूर रहें, प्याज-लहसुन का भी प्रयोग ना करें।
- सिगरेट-शराब से परहेज करें, झगड़ा या निंदा ना करें।
- ब्रह्मचर्य का पालन करें, गरीबों को दान करें।
- मां के भजन और गीत गाएं और उनसे खुद पर कृपा बनाएं रखने की प्रार्थना करें।
आपको बता दें कि नवरात्रि का प्रारंभ 22 मार्च को हुआ था, वो दिन बुधवार था, यानी कि मां की सवारी हाथी थी। आपको बता दें कि मां की सवारी दिन के हिसाब से होता है। हाथी शुभता का सूचक था। पंडितों का कहना था कि इस बार मां हाथी पर आई हैं और हाथी पर ही विदा हो रही हैं क्योंकि दुर्गाविसर्जन 31 मार्च को है और उस दिन शुक्रवार है। जब बुधवार या शुक्रवार को नवरात्रि का समापन होता है तो उनकी सवारी गज हो जाती है जो अच्छी वर्षा का सूचक है यानी कि इस बार बारिश अच्छी होगी। मालूम हो कि जब नवरात्रि का समापन संडे या मंडे हो तो मां की सवारी भैंस हो जाती है, जब समापन शनिवार या मंगलवार को हो तो मां की सवारी मुर्गा हो जाती है। बुधवार या शुक्रवार को मां की सवारी हाथी और गुरुवार को मां की सवारी मनुष्य होती है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications