Bhaum Pradosh Vrat 2024: 'पति-पत्नी की नहीं बनती या फिर रूठा है प्यार...' तो भौम प्रदोष पर करें ये उपाय
Bhaum Pradosh Vrat 2024 aaj hai: साल 2024 का पहल प्रदोष व्रत मंगलवार यानी कि 9 जनवरी को पड़ने जा रहा है। मंगलवार को जब प्रदोष व्रत आता है तो उसे भौम प्रदोष व्रत कहते है क्योंकि मंगल का एक नाम भौम भी है।

प्रदोष व्रत शंकर जी का व्रत है और मंगलवार हनुमान जी का, जो कि रुद्र के ही अवतार हैं, इसलिए इस व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
'पति-पत्नी की नहीं बनती या फिर रूठा है प्यार...'
अगर पति-पत्नी के बीच में नहीं बनती हैं या फिर प्यार रूठा हुआ है तो उन्हें प्रदोष का व्रत करना चाहिए और इस दिन शिवजी के साथ पार्वती जी की भी पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और रूठा हुआ प्यार भी मान जाता है।
धन और यश की भी प्राप्ति
प्रदोष व्रत की पूजा करने से इंसान को सुख, सौभाग्य की प्राप्ति होती है और इंसान के धन और यश की भी प्राप्ति होती है।
प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जनवरी को 11: 26 PM से प्रारंभ होगी और इसका अंत 9 जनवरी को10 :18 PM पर होगा। प्रदोष की पूजा प्रदोष काल में ही होती है इसलिए भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 9 जनवरी को 05:13 PM से 8:00 PM तक है।
मंत्र
- शिव नामावली मंत्र
- श्री शिवाय नम:
- श्री शंकराय नम:
- श्री महेश्वराय नम:
- श्री सांबसदाशिवाय नम:
- श्री रुद्राय नम:
- ओम पार्वतीपतये नम:
हनुमान जी की भी पूजा करें इन मंत्रों से
- हं हनुमंते नम:।
- ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
- ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा। ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।
पार्वती जी करें इन मंत्रों से पूजा
- ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः
- ऊँ पार्वत्यै नमः
- ऊँ साम्ब शिवाय नमः
- ऊँ गौर्ये नमः
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications